5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी से पर्यावरणविद् ने किया आग्रह, बोले- ‘नोएडा मत आइए’

9 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा के सेक्टर-81 में सैमसंग कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
yogi

नूरपुर के बाद कैराना में भी भाजपा की हार तय, योगी और मोदी के लिए 2019 का सफर होगा मुश्किल भरा

नोएडा। अगामी 9 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा के सेक्टर-81 में सैमसंग कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। उनके साथ साउथ कोरिया के राष्ट्रपति भी आ रहे हैं। इसके लिए सभी अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं इस बीच गौतमबुद्ध नगर जिले के ही एक व्यक्ति ने पीएम मोदी के नाम पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पीएम से आग्रह किया है कि वह नोएडा न आए। इसके लिए उन्होंने कई कारण भी बताए हैं। अब आप भी सोच कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और क्यों पीएम मोदी को नोएडा नहीं आने की सलाह दे रहा है।

यह भी पढ़ें : “योगी आदित्यनाथ जींस पहनना शुरु कर सकते हैं”

तो आपको बता दें कि यह पत्र पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ ने लिखा है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से विनम्रता के साथ आग्रह किया है कि वह 9 जुलाई को सैमसंग के नए प्लांट का उद्घाटन करने नहीं आए। दरअसल, इसके पीछे उन्होंने कारण बताया है कि सैमसंग के तमाम प्लांटों में कई बार पर्यावरण एंव अन्य कानूनों का उल्लंघन किया जाता है। जिसके खिलाफ कई बार आवाज भी उठाई गई, लेकिन कंपनी की ओर से कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : "नरेंद्र मोदी का अघोषित आपातकाल इंदिरा गांधी के आपातकाल से अधिक खतरनाक"

विक्रांत तोंगड ने बताया कि कि यूं तो हमारा उद्देश्य कंपनी की छवि खराब करना नहीं है। लेकिन जिस तरह कंपनी नियमों का उल्लंघन कर रही है। उससे पीएम को अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कंपनी में कितने स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है इसकी भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जबकि कई बार श्रम विभाग इसके लिए कंपनी को पत्र लिख चुका है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में भाजपा नेता ने कर दिया ऐसा कांड, पुलिस जुटी तलाश में

इसके अलावा पीएम जिस प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैं उसका निर्माण प्रदूषण विभाग की अनुमति लिए बिना शुरू किया गया। नोटिस जारी होने के बाद कंपनी ने अनुमति ली। इनके अलावा भी कई मामले हैं जिनका कंपनी द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करने नोएडा नहीं आना चाहिए।