आगरा

ज्योतिषाचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी: 2019 के समाप्त होते ही बदलेगी ग्रहों की चाल, भारत और पीएम मोदी के लिए वर्ष 2020…

ज्योतिषाचार्य ने वर्ष 2020 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

less than 1 minute read
Oct 20, 2019
PM Modi in Gujarat: गांधी जयंती पर पूरे देश के लिए यह घोषणा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आगरा। ज्योतिषाचार्य ने वर्ष 2020 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रमोद गौतम ने बताया कि वर्ष 2019 का आखिरी चरण चल रहा है। आजकल भारत देश के हालात कुछ इस तरह के ही दिखाई दे रहें हैं, जिसका उन्होंने 31 दिसम्बर 2018 को ग्रहों के अनुसार देश के हालात और परिस्थितियों का 2019 के वार्षिक फलकथन में सम्भावित ज्योतिषीय विश्लेषण किया था।

इस तरह हो रहा परिवर्तन
5 नवम्बर 2019 के बाद देवगुरु बृहस्पति ग्रह की परवर्तित गोचरीय चाल भारत देश की कर्क राशि की चन्द्र कुंडली से, एक वर्ष के लिए अशुभ भाव में देवगुरु बृहस्पति ग्रह की स्थिति आने वाले एक वर्ष तक भारत देश के लिए अर्थात वर्ष 2020 में और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। इसलिए भारत देश की सरकार को ज्यादा आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए। यह बात अलग है कि 5 नवम्बर 2019 के बाद हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राशि वृशिक पर देवगुरु बृहस्पति ग्रह अपनी परवर्तित गोचरीय चाल में जरूर अपनी शुभ कृपा और अधिक बरसायेंगे। आने वाले एक वर्ष तक, लेकिन भारत देश पर देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद वर्ष 2020 में नहीं है। चाण्डाल छाया ग्रह राहु भी 7 मार्च 2019 से भारत देश की चन्द्र कुंडली से अशुभ भाव में स्थित है, लेकिन 5 नवम्बर 2019 से गुरु और राहु 1 वर्ष तक आमने सामने होगें। चाण्डाल योग है।

Published on:
20 Oct 2019 11:51 am
Also Read
View All