
आगरा। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने यह घोषणा की थी। अब उन नदियों की सूची जारी कर दी गई है, जिनमें अस्थियां प्रवाहित होंगी। बृज क्षेत्र के सभी 12 जिले इसमें शामिल हैं। अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान आम जनता को भी आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Breaking यहां होगी अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं
बटेश्वर आएंगी अस्थियां
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्मभूमि रहा है उत्तर प्रदेश। आगरा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बाह तहसील के बटेश्वर में उनका पैतृक आवास है। 1942 में उन्होंने यहां जंगलात कोठी पर तिरंगा फहराया था। इसके लिए अंग्रजों ने पूरे गांव पर जुर्माना लगाया था। आगरा में यमुना और चम्बल नदी में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित होंगी। बटेश्वर के लोगों को अस्थियों के माध्यम से अपने प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन हो सकेंगे। बटेश्वर निवासियों का कहना है कि वाजपेयी परिवार के मृतकों का अंतिम संस्कार बटेश्वर के तुलसी घाट पर होता रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया।
इन निदियों में होगा विसर्जन
अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा, बदायूं में गंगा, रामगंगा व सोत, बरेली में रामगंगा व अरिल, एटा में इसान नदी में अटल जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। फिरोजाबाद में यमुना, हाथरस में करबन व सेंगर नदी में अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। मैनपुरी में इसान व अरिन्द, मथुरा में यमुना व करवन, पीलीभीत में शारदा, गोमती व देवहा (गर्रा), शाहजहांपुर में रामगंगा, गोमती व गर्रा नदी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें - अटल जी का वो सपना, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी भी न कर सके पूरा