आगरा

कृषि अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश, भाग कर बचाई जान

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 2:22 PM IST
agriculture_officer.jpg

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उंदेरा में कृषि यंत्रों के सत्यापन के दौरान पेट्रोल डालकर कृषि अधिकारी को जलाने का प्रयास किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

बताते चलें कि फतेहपुर सीकरी के ग्राम उंदेरा में कृषि यंत्रों के सत्यापन के दौरान शुक्रवार शाम 4 बजे करीब ग्रामीण सुखबीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने मामूली कहासुनी के बाद कृषि अधिकारी चरन सिंह बघेल पर पेट्रोल फेंक दी और आग लगाने की कोशिश की। इस पर चरण सिंह बघेल वहां से भागे। कृषि अधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बघेल ने थाना सीकरी में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि यदि मैं नहीं भागता तो ग्रामीण मुझे जला देता। कृषि अधिकारी पर पेट्रोल फेंकने की सूचना से कृषि विभाग समेत प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर धारा 353, 326 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित अधिकारी का मेडिकल कराया गया है।

Updated on:
14 Mar 2020, 2:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक