आगरा

शादी से पहले डॉक्टर पति ने रख दी ऐसी शर्त… शर्म भी नहीं आई थाने में फूट-फूट कर रोई पीड़िता

शादी तय होने के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। होने वाले डॉक्टर पति ने ऐसी शर्त रख दी। कि उसे शर्म भी नहीं आई। थाने पहुंची पीड़िता फूट-फूट कर रोई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Feb 24, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

आगरा में एक युवती को मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी का भरोसा देकर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया गया। आरोपी ने खुद को दिल्ली का सरकारी डॉक्टर बताकर पहले विश्वास जीता। फिर शादी का झांसा देकर होटल में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। युवती के विरोध करने पर उसने अश्लील चैट और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगरा जिले के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने शादी के उद्देश्य से एक मैट्रिमोनियल साइट और समाज विशेष के वैवाहिक मंच पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उसकी पहचान दिल्ली के पालम कॉलोनी के रहने वाले एक युवक से हुई। जिसने खुद को सरकारी चिकित्सक बताया। बातचीत फोन कॉल, व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल के माध्यम से आगे बढ़ी। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाह को लेकर सहमति भी बन गई।

ये भी पढ़ें

पति से वीडियो कॉल पर बात करते-करते फंदे से झूल गई पत्नी… बेंगलुरु से मोबाइल स्क्रीन पर सब कुछ देखता रह गया पति

युवती ने जब परिवार से औपचारिक बातचीत करने को कहा तो उसका व्यवहार बदलने लगा

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने परिवार से औपचारिक बातचीत की बात कही, तब आरोपी का व्यवहार बदलने लगा। उसने शादी से पहले होटल में तीन दिन साथ रुकने और शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील संदेश और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने शादी तुड़वाने और बदनाम करने की बात भी कही। युवती के अनुसार, आरोपी ने खुद को राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव वाला बताते हुए डराने की कोशिश की। उसने जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Published on:
24 Feb 2026 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर