
आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा विश्व शांति एवं जन कल्याण के साथ मानवता व अध्यात्मिकता के संस्कार घर घर पहुंचाने की भावना से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को ट्रस्ट की आगरा इकाई द्वारा कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में कथा का आमंत्रण पत्र जारी करते हुए आगरा के भक्तों को वृंदावन में कथा श्रवण करने का निमंत्रण दिया गया।
रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था
मैनेजिंग ट्रस्टी व अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट ने बताया कि आगरा के श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट द्वारा रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इच्छुक भक्त अपने फोटो व आधार कार्ड ले जाकर सुल्तानगंज पुलिया स्थित गोयल पेंट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृंदावन अटल्ला चुंगी स्थित जयपुर मंदिर में 20 जुलाई से विशाल भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ज्ञानामृत पिलाएंगे।
निकलेगी भव्य कलश यात्रा
महासचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई को बसेरा होटल चौराहा से जयपुर मंदिर तक सुबह 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल होने की इच्छुक श्रद्धालु महिलाएं 15 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। कलश यात्रा हेतु हर महिला को एक साड़ी व स्टील का कलश दिया जाएगा।
यहां करें संपर्क
संरक्षक भोलानाथ अग्रवाल ने बताया कि कथा श्रवण करने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कथा के पश्चात हर दिन विशाल भंडारे प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। कथा का आस्था चैनल पर सीधा प्रसारण होगा। किसी भी जानकारी के लिए सुल्तानगंज पुलिया स्थित केंद्रीय कार्यालय गोयल पेंट्स या मोबाइल नंबर 93583 99066 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये रहे मौजूद
मैनेजिंग ट्रस्टी व अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट, सुमन गोयल, संरक्षक भोलानाथ अग्रवाल, महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष के एम सिंघल, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, मीरा कुशवाह, ममता सिंघल, चेतन वर्मा, विजय वर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, ऋषभ बंसल, डॉक्टर ऊदल सिंह, रविकांत पाराशर, अतुल अग्रवाल व कुमार ललित मौजूद रहे।