आगरा

भारत बंद लाइव: SC ST Act को लेकर मची है खलबली, आगरा में हो रहा कुछ ऐसा

एससीएसटी एक्ट के विरोध में सर्व समाज ने किया है भारत बंद, चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
2 min read
Sep 06, 2018
protest
भारत बंद लाइव: इस शहर में कुछ ऐसा है बंद का असर

आगरा। सर्व समाज ने भारत बंद का एलान किया है। गुरुवार को सर्व समाज ने सुबह से ही बंद को सफल बनाने की रणनीति शुरू कर दी। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में जब भारत बंद के हालातों का जायजा लिया गया तो भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। नेशनल हाईवे संख्या दो पर भारत बंद के दौरान पुलिस प्रशासन की चौकसी देखने को मिली। सिकंदरा थाना पुलिस के साथ साथ पीएसी के जवानों ने सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया। हाईवे पर कड़ी चौकसी में वाहन निकले। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद दिखे।

एससी एसटी एक्ट का हो रहा विरोध
आगरा जनपद में पिछले कुछ सप्ताह से अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुए एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। छह सितम्बर को भारत बंद की खबरों के बाद आगरा जनपद में सवर्ण समाज ने बैठक कर इस बंद को अभूतपूर्व सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई थी। जो लगभग लगभग कारगर होती दिख रही है। सिकंदरा, कमला नगर, राजा की मंडी, कारगिल पेट्रोल पंप, सदर बाजार, किनारी बाजार, सरार्फा मार्केट, फुव्वारा मार्केट, मोती कटरा सहित कई बाजार बंद दिखे। वहीं देहात क्षेत्रों में भी बंद का सुबह से ही असर दिखना शुरू हो गया।

भारतीय हैं तो भारत बंद को समर्थन
सिकंदरा क्षेत्र में भारत बंद को समर्थन देने के लिए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह जब व्यपारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हम भारतीय हैं और भारत बंद है इसलिए इस बंद का समर्थन करते हैं। कुछ लोगों को एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद होने की जानकारी नहीं थी।

चार बजे तक बंद रखेंगे मार्केट
भारत बंद के दौरान सर्व समाज ने व्यापारियों से अपील की थी कि वे अपने प्रतिष्ठान सुबह दस बजे से चार बजे तक बंद रखें। इस अपील में कहा गया कि बाजार बंद रखें और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। चार बजे तक बाजार बंद रखने की अपील सुबह से कारगर होती दिख रही है।

Updated on:
06 Sept 2018 10:13 am
Published on:
06 Sept 2018 10:11 am