अब मंच को दोबारा तैयार करना बड़ी चुनौती
आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर चल रही तैयारियों पर शहर में आए तूफान ने पानी फेर दिया। भीमनगरी के लिए बनाया गया मंच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अब आयोजन समिति के आगे सबसे बड़ी चुनौती ये है कि 14 अप्रैल को महोत्सव है, ऐसे में दोबारा से मंच को इतने कम समय में कैसे तैयार कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें -
यहां बन रहा था मंच
जगदीशपुरा के बैनारा रोड पर भीमनगरी के लिए मंच तैयार किया जा रहा है, लेकिन बारिश और तूफान के कारण 50 कारीगरों की 20 दिन की मेहनत पर पानी फिर गया। सौ फुट उंचा महल का आधा हिस्सा जमीन पर आ गिरा। महल का फ्रेम कई टुकड़ों में बंट गया। रेशम के बेहद कीमती पर्दे भी फट गए। बल्लियां टूट गई इसके साथ ही मंच के पीछे खड़ी फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। भीमनगरी के बाहर लगा तोरणद्वार भी गिर गया।
ये भी पढ़ें -
10 लाख का नुकसान
भीमनगरी के मंच को बना रहे ठेकेदार निहाल सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से पहले मंच तैयार करके देना था, जिसके चलते मंच का कार्य अंतिम चरण में चल रहा था। साफ शब्दों में कहा जाए, तो 80 फीसद काम पूरा हो चुका था, लेकिन बारिश और तूफान ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक तकरीबन 10 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं इस मामले में भीमनगरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि बुधवार को मौका पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा। जो नुकसान हुआ उसका आकलन करने के साथ ही अब ये प्लानिंग की जाएगी कि इतने कम समय में किस तरह एक बार फिर मंच का निर्माण किया जाए।
ये भी पढ़ें -
ताजमहल पर शाहजहां का उर्स 13 अप्रैल से हो रहा शुरू, इस बार चढ़ेगी 1111 मीटर लंबी चादर