आगरा

मुस्लिम महिलाओं ने मोदी के जन्मदिन पर मजार पर किया कुछ ऐसा

मुस्लिम मोर्चे की महिलाओं और पुरुषों ने मजार पर चढ़ाई चादर, काटा केक

2 min read
Sep 17, 2018
मुस्लिम महिलाओं ने मोदी के जन्मदिन पर मजार पर किया कुछ ऐसा

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को आगरा में मुस्लिम मोर्चा की महिलाओं और पुरुषों ने कुछ अलग ही जन्मदिन मनाया। मुस्लिम मोर्चे की महिलाओं और पुरुषों ने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अश्फाफ सैफी बीजेपी अल्पसंख्या मोर्चे के महानगर संयोजक इरफान कुरैशी भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाबा हजरत एहमद शाह रहमतुल्लाह की मज़ार, मदिया कटरा, आगरा पर चादर पोशी कर काटा केक और पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए कामना की। वहीं मजार पर स्वच्छता अभियान भी चलाया।

ये भी पढ़ें

Live-पीएम नरेन्द्र मोदी के नरउर स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने कहा वेलकम सर, देखे तस्वीरे

मुस्लिम स्वच्छता पसंद और पीएम का अभियान देश के लिए
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशफ़ाक सैफी ने कहा कि मुसलमान स्वच्छता पसंद है। पीएम मोदी ने भारत में स्वच्छता अभियान चला रखा है। पिछली सरकारों ने मुस्लिम समुदायों को भ्रम में कर रखा था कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो मुसलमानों के साथ बदसलूकी होगी, उनको अपमानित किया जाएगा। जिसके उलट मोदी सरकार ने खास तौर से मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बना कर गहरी पैठ करी है। मुस्लिम समाज अब बीजेपी के साथ है। 2019 में मोदी जी की पुनः सरकार बनने की दुआ भी मांगी गई। जितना विकास मोदी सरकार में हुआ है उतना देश की किसी भी सरकार ने नहीं हुआ।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर मौलाना नायाब खान, समीर अब्बास, फरीद खान, सैय्यद खान, केशर शकूर, कादिर अली, नरेश पांडे, नाहिद जाफरी, शबनम खान, यास्मीन खान, शहीद बेगम, पप्पू उस्मानी, रिजबन खान, रियाज उस्मानी, मजीद उस्मानी, रहीम उद्दीन, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काटा गोबर का केक, मचा हड़कंप
Published on:
17 Sept 2018 06:36 pm
Also Read
View All