आगरा

Big Breaking लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा बृज क्षेत्र कार्यसमिति घोषित, यहां देखें पूरी सूची

भानु प्रताप सिंह चौहान, अर्जुन सिंह लोधी, डॉ. भगवान दास दक्ष, गामा दुबे और कमल वाल्मीकि की छुट्टी

2 min read
Jul 02, 2018
BJP
bjp flag

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी (कासगंज) ने क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी है। आगरा के सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को फिर से मीडिया प्रभारी और आशीष सक्सेना को सह मीडिया प्रभारी नामित किया गया है। डॉ. अखिलेश चौहान को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। आगरा के ही राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। वे पहले भी कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें

सभी प्रमुख पदों पर आगरा का कब्जा

कार्यसमिति में कुल 41 लोग हैं। 16 कार्यकारिणी सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत बृज क्षेत्र कार्यसमिति का खासा महत्व है। खास बात यह भी है कि सभी प्रमुख पदों पर आगरा के कार्यकर्ताओं का कब्जा हैं। पांच जुलाई को आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं। इस दृष्टि से भी कार्यसमिति की घोषणा को देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

उपाध्यक्ष

अनिल चौधरी-आगरा, प्रमोद गुप्ता- आगरा, हर्षवर्धन आर्य-एटा, मावेन्द्र सिंह-–अलीगढ़, श्योराज सिंह, निर्भय जाट, प्रदीप भाटी-आगरा, रश्मि धाकड़ –आगरा, अरुण सागर।

यह भी पढ़ें

महामंत्री

दुर्विजय शाक्य, हेमेन्द्र शर्मा एडवोकेट-आगरा, हरिप्रकाश शर्मा

मंत्री

भानु महाजन-आगरा, राजीव शर्मा, प्रेमपाल सिंह धनगर, उदय सिंह, बंटी चौधरी, नितिन दिवाकर, अश्विनी भारद्वाज, हेमंत राजपूत।

यह भी पढ़ें

सदस्य

पुष्पा पांडेय, पूनम बजाज-अलीगढ़, आशा अग्रवाल, मानवेन्द्र प्रताप लोधी, देवराज सिंह, रामलटेते कुशवाहा, डॉ. रजनीश त्यागी-आगरा, मिश्रीलाल लोधी-आगरा, बलवीर सिंह धनगर, सुधीर गुप्ता, मंजू शाह, राजीव गुप्ता, महेन्द्र सिंह बघेल, सुबोध यादव, राजुकमार अग्रवाल, मोदी लोधी।

यह भी पढ़ें


इनकी हुई छुट्टी

भानु प्रताप सिंह चौहान, अर्जुन सिंह लोधी, डॉ. भगवान दास दक्ष, गामा दुबे और कमल वाल्मीकि की छुट्टी कर दी गई है। ये सभी आगरा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। इन्हें क्यों हटाया गया है, इसका पता नहीं चल पा रहा है।

यह भी पढ़ें

Published on:
02 Jul 2018 10:58 pm