आगरा

भाजपा सांसद की चेतावनी, सुधर जाएं किसानों का हक लूटने वाले

गेहूं खरीद में केंद्रों पर हो रही है मनमानी पर सांसद बाबूलाल ने जताया आक्रोश
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 8:07 AM IST
bjp

आगरा। फतेहपुरसीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ हो रही मनमानी पर आक्रोश जताया है। सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा है कि पहले वारदाना ना होने का हवाला देकर तीन दिन बंदी रखी गई। अब किसानों के गेहूं को खराब बताकर लेने में आनाकानी चल रही है। इसमें तुरंत सुधार होना चाहिए। अन्यथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में गेहूं का रेट कम, खरीद केंद्र पर अधिक
सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा है कि बाजार में गेहूं का मूल्य कम है। खरीद केंद्रों पर ज्यादा, इसलिए खरीद केंद्र वाले किसानों को परेशान कर रहे हैं। वे व्यापारियों से मिलकर बाजार का गेहूं खरीद केंद्रों पर गुपचुप तरीके से खरीद कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं और किसान भाइयों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई किसानों ने उनको अवगत कराया है कि खरीद केंद्रों एक किलो गेहूं किसानों से ज्यादा मुफ्त में लिया जा रहा है। जो अनुचित है। किसान तो प्रकृति की मार से पहले ही मरा पड़ा है अब उसे और नहीं सताना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों से बात की है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

एक किलो गेहूं ज्यादा बर्दाश्त नहीं
भारतीय किसान संघ के मोहन सिंह चाहर ने किरावली, रसूलपुर सहित कई गेहूं खरीद केंद्रों पर दौराकर किसानों का गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं लिए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया और कहा कि खरीद केंद्रों पर एक किलो गेहूं ज्यादा लिया जा रहा है। खरीद केंद्र के कर्मचारी व्यापारियों से मिले हुए हैं। किसानों की जगह व्यापारियों से खरीद हो रही है। उन्होंने मांग की कि किसानों के गेहूं खरीद सुचारू हो।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?