आगरा

अमित शाह आज तय करेंगे ब्रज, पश्चिम और कानपुर का भविष्य

होटल उत्कर्ष में लोकसभा समन्वय समिति होगी अहम बैठक।

2 min read
Jul 05, 2018
BJP President Amit Shah
BJP President Amit Shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ ही देर में आगरा पहुंच रहे हैं। आगरा में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों बड़े जोर शोंर से की है। भाजपाइयो में बड़ा उत्साह नजर आ रहा है। इसके साथ ही चर्चा इस बात को लेकर भी है कि आज ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। किसी बड़े फेरबदल को लेकर भी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है आगरा से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

यहां होगी बैठक
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर कुछ ही देर में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनकी अगुवानी की जाएगी। अमित शाह यहां से फतेहाबाद रोड स्तिथि होटल उत्कर्ष विला पहुंच कर 11 बजे से लोकसभा समन्वय समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 2 बजे विस्तारकों की बैठक में विस्तारक योजना पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 3 बजे आईटी विभाग की बैठक शुरू होगी। शाम 4 बजे सूरसदन के लिए होटल उत्कर्ष विलास से निकलेंगे। मार्ग में पड़ने वाले चैराहों पर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।


मंत्री और ये नेता होंगे आगरा में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य,
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, संतोष गंगवार, निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और अनिल जैन सह-महामंत्री संगठन, शिवप्रकाश, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, स्वंतंत्र देव सिंह, सतीश महाना, सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एवं अशोक कटारिया सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगें।

Published on:
05 Jul 2018 08:40 am