आगरा

अमित शाह डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे आगरा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अगुवाई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी से आगरा डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 11:49 AM IST
Feature image

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी से आगरा डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। उन्हें खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे पहुंचना था, लेकिन वे साढ़े 11 बजे आगरा पहुंच सके। खेरिया एयरपोर्ट पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई की, इसके साथ ही एयरपोर्ट पर प्रदेश के तमाम भाजपा नेताओं ने अमित शाह का जोशीले अंदाज में स्वागत किया।

यहां होगा कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगरा में देरी से पहुंचने पर भाजपा नेताओं में बैचेनी थी, लेकिन उनके आगमन के साथ ही भाजपाई उत्साहित दिखाई दिए। खेरिया एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। यहां से अमित शाह बड़े काफिले के साथ फेतेहबाद रोड आगरा स्थिति होटल उत्कर्ष विलास में पहुंचेगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संगठनात्मक बैठक लेंगे, जिसमे ब्रज, पश्चिम, कानपुर आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी विस्तारक और आईटी विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मलेन को सम्बोधित करेंगें।

ये वरिष्ठ नेता होंगे आगरा में
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, संतोष गंगवार, निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और अनिल जैन सह-महामंत्री संगठन, शिवप्रकाश, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, स्वंतंत्र देव सिंह, सतीश महाना, सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एवं अशोक कटारिया सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगें।

Published on:
Also Read
View All