
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा में पांच जुलाई को आ रहे हैं। यह जानकारी तो सबको है। असली खबर ये है कि अमित शाह आगरा में बड़ा धमाका कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के यूपी अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय समेत की नेता आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। आगरा के नौ में से चार विधायकों को आशा है कि उनके मंत्री बनाए जाने पर विचार हो सकता है। सब अपनी गोटियां फिट कर रहे हैं। आगरा और फतेहपुर सीकरी से लोकसभा टिकट के छह दावेदार भी प्रफुल्लित हैं कि उन्हें आगरा में ही अपनी बात कहने का मौका मिल रहा है।
यह भी पढ़ें
प्रबुद्ध जन सम्मेलन
प्रकट तौर पर एक कार्यक्रम है सूरसदन सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन। इसमें डॉक्टर, वकील, सीए, प्रोफेसर जैसे लोग रहेंगे। ये समाज का मानस बनाते और बिगाड़ते हैं। इसलिए इनके मन को साफ किया जाएगा। बताया जाएगा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ही वोट देना क्यों जरूरी है। इसी कार्यक्रम में मीडिया को बुलाया गया है। अमित शाह के लिए सूरसदन सभागार को नए सिरे से सजाया जा रहा है। दीवारों पर नया पेंट किया गया है। टूटी कुर्सियां ठीक कर दी गई हैं। छत भी सुधारी गई है।
यह भी पढ़ें
आईटी की बैठक
भाजपा का सुदृढ़ करने के लिए आईटी की भूमिका को रेखांकित किया गया है। बृज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र को आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को आगरा में बुलाया गया है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विलास में इनकी बैठक होगी। अमित शाह इनसे सीधा संवाद करेंगे। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते हैं। इसके साथ ही बूथ स्तर पर भी आईटी सेल को सक्रिय किया गया है।
यह भी पढ़ें
भाजपा विस्तारकों को ज्ञान देंगे
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हर जिले में भाजपा के विस्तारक कार्य कर रहे हैं। ये घर से दूर रहकर पूरा समय भाजपा के लिए दे रहे हैं। इनसे भी अमित शाह संवाद करेंगे। उन्हें बताएंगे किस तरह से लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए कार्य करना है।
यह भी पढ़ें
विशिष्ट सहयोगियों से करेंगे मंत्रणा
सबसे महत्वपूर्ण बात है कुछ खास लोगों के साथ गुप्त बैठक। इसमें उत्तर प्रदेश के उन कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है, जो भाजपा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर रहे हैं। इनसे फीडबैक लिया जाएगा कि पार्टी की कहां पर क्या स्थिति है? भाजपाई सूत्रों का कहना है कि इनके फीडबैक के आधार पर टिकट काटने पर भी विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें