आगरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, देखें वीडियो

नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर ताजनगरी की सड़कों पर स्वच्छता का संदेश लेकर जनसैलाब उमड़ पड़ा
less than 1 minute read
Dec 12, 2019
vlcsnap-2019-12-12-16h46m46s302.png

आगरा। नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर ताजनगरी की सड़कों पर स्वच्छता का संदेश लेकर जनसैलाब उमड़ पड़ा, स्वच्छता जन जागरण रैली के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शहरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वतंत्र देव सिंह ने सभी से अपने स्थान पर खड़े होने के लिए कहा, जिसके बाद शपथ दिलाई कि मौं शपथ लेता हूं कि गंदगी केा दूर करके अपने शहर आगरा की सेवा करूंगा, जिस शहर ने मुझे मुकाम, नाम, पहचान दी है उसको निरंतर साफ सुथरा, हरा भरा रखूंगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिलाई गई शपथ के दौरान नगर निगम में बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा। सभी ने अपने शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इस मौके पर मेयर नवीन जैन, ब्रज संगठन मंत्री भवानी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ सभी पार्षद और विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Published on:
12 Dec 2019 04:49 pm