आगरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज आगरा में, 25 जगह होगा स्वागत

-बूथ पर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे -दलित कार्यकर्ता के घर पर भोजन करेंगे
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 7:11 AM IST
Feature image

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev singh ) पांच अगस्त यानी आज आगरा महानगर के प्रवास पर आ रहे हैं। वे पूर्वाह्न 11 बजे आगरा पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे (Vijay shivhare) के नेतृत्व में भाजपाई होटल रमाडा फतेहाबाद रोड (Fatehabad road) आगरा पर उनका भव्य स्वागत करेंगे । इसके पश्चात उनका काफिला फतेहाबाद रोड से माल रोड होते हुए ईदगाह किशनगढ़ स्थित होटल एवरग्रीन में पहुंचेगा। यहां मतदान केंद्र बासमती जूनियर हाई स्कूल नगला छउआ के सी श्रेणी के बूथ नंबर 75 और 76 पर सदस्यता अभियान एवं पौधारोपण में भाग लेंगे। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं दलित के घर भोजन करेंगे।

कार्यकर्ताओं में जोश
भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महानगर के 25 स्थानों पर उनके स्वागत कार्यक्रम लगाए गए है। 11 बजे से रात्रि आठ बजे तक वे शहर में रहेंगे। सभी कार्यर्ताओं में उनके लिए जोश दिखाई दे रहा है। श्री शिवहरे ने सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से रमाडा स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

यहां किया जाएगा स्वागत
पूर्वाह्न 11 बजे खंदौली टोल पर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया द्वारा स्वागत किया जाएगा। 11.15 बजे होटल रामाडा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे द्वारा स्वागत होगा। इसके बाद कलाल खेरिया, कैला कोल्ड स्टोरेज, टीडीआई मॉल, बसई पुलिस चौकी, ताजव्यू चौराहा, अमर होटल, फूलसैयद चौराहा, प्रतापपुरा डाकघर, अवंतीबाई चौराहा, टैंक चौराहा, आगरा कैंट चौराहा, 12.55 बजे ईदगाह बस अड्डा चौराहा पर स्वागत किया।

श्याम भदौरिया और विजय शिवहरे के घर जाएंगे
अपराह्न एक बजे से दो बजे तक बूथ संख्या 75-76 बासमती जूनियर हाईस्कूल, नगला छउआ पर सदस्यता अभियान चलेगा। साथ ही बूथ पर पौधारोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक अशोक पिप्पल हैं। उन्हीं के यहां भोजन हैं। तीन से चार बजे तक होटल एवर ग्रीन, ईदगाह में समन्वय बैठक होगी। 4.30 बजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कलक्ट्रेट चौराहा पर स्वागत होगा। 4.35 बजे विधायक योगेन्द्र उपाध्याय धाकरान चौराहा पर स्वागत करेंगे। 4.45 बजे ताज मोटर्स पर स्वागत होगा। फिर छह बजे तक श्याम भदौरिया के निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। 6.15 बजे विजय शिवहर के निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 6.45 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Updated on:
5 Aug 2019, 7:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?