
Attacked mother-in-law and robbery
अलीगढ़। बदमाशों की हिम्मत देखिए। रविवार को दिनदहाड़े लूट कर ली। सराफा कारोबारी से आभूषण से भरा थैला लूट लिया। कारोबारी घर से दुकान जा रहा था। लूट की यह घटना पास में ही सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। अलीगढ़ पुलिस बदमाशों की पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- Hema malini ने राधारमण मंदिर में दी मंत्रमुग्ध करने वाली नृत्य प्रस्तुति, देखें वीडियो
बाइक की डिक्की में रखा था थैला
घटना कस्बा लोधा की है। पुनीत वर्मा पुत्र भोला वर्मा की कस्बे में ही पुनीत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पुनीत वर्मा दुकान बंद करते समय एक थैले में जेवरात घर ले जाते हैं और अगले दिन इसी थैले को लेकर दुकान जाते हैं। रविवार को उन्होंने यही किया। घर से जेवरात का थैला लेकर दुकान की ओर चले। रास्ते में लॉन्ड्री की दुकान पर कपड़े देने थे। जेवरात से भरा थैला बाइक की डिक्की में रखा था। वे दुकान पर कपड़े दे रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने डिक्की से थैला निकाला और चम्पत हो गए।
यह भी पढ़ें- जब यमुना को जहरीला करने वाला कालिया नाग पत्थर का बन गया...पढ़िए रोचक कहानी, देखिए वीडियो
लूट से पहले रैकी
बताया जा रहा है कि घटना से पहले बदमाशों ने रैकी की थी। इसी कारण उन्हें पता था कि पुनीत वर्मा के आने-जाने का समय क्या है। बदमाश यह भी भलीभांति जानते थे कि थैल में जेवरात रखे होते हैं। लोधा पुलिस का कहना है कि सीटीवीटी से मिले फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। घटना का खुलासा जल्दी किया जाएगा।
Published on:
4 Aug 2019, 4:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.