
Hema malini ने राधारमण मंदिर में दी मंत्रमुग्ध करने वाली नृत्य प्रस्तुति, देखें वीडियो
मथुरा। बृज में इन दिनों सावन (Savan) की धूम है। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी (Hema malini) ने वृंदावन (vrindavan) के राधारमण मंदिर (Radha raman mandir) में झूलनोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी। अपने प्रिय कान्हा का दर्शन कर कृष्ण भक्ति में सराबोर होकर झूमती नजर आई।
कभी राधा तो कभी मीरा की छवि
झूलनोत्सव के अंतिम दिन भगवान राधा रमण मंदिर में हेमा मालिनी ने अपनी प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी कभी राधा तो कभी मीरा की छवि में दिखाई दी। 70 वर्ष की आयु में भी भारी उमस भरे माहौल में बिना थके लगातार पांच नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी ने सबसे पहले भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी की प्रस्तुति पर यहीं विराम नहीं लगा। उन्होंने 12 वीं सदी के संस्कृत कवि जयदेव की अष्टपदी गीत गोविंद की प्रसिद्ध रचना'यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली पर भी प्रस्तुति दी। स्वअभिनीत फिल्म 'मीरा' के पद ‘मोहे चाकर रखो जी’ और ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ भजन पर भी भगवान राधारमण मंदिर में अपनी प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
Published on:
4 Aug 2019, 3:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.