आगरा

निगम चुनाव से पहले दीपावली पर भाजपा का विकास ज्योति पर्व

दीवाली पर्व रंगोली और दीप जलाकर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई जाएगी दिवाली
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2017, 5:04 PM IST
bjp
bjp agra

आगरा। दीपोत्सव के पर्व पर हर घर रोशन होगा। भाजपा इस बार विकास ज्योति पर्व मनाएगी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार आगरा महानगर के सभी वार्डों में दिवाली पर इस बार विकास ज्योति पर्व मनाने के लिए बैठक की। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि निकाय चुनाव की दृष्टि से प्रदेश द्वारा भेजा गया फोल्डर घर घर पहुंचाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह महीने के विकास कार्यों का विवरण होगा। प्रत्येक वार्ड में 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली वाले दिन एक स्थान पर रंगोली और दीप जलाकर कार्यकर्ताओं द्वारा दिवाली का पावन पर्व मनाया जाएगा।

कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए चला बैठकों का दौर
कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए महानगर के मंडलों में बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी बैठकों में वार्ड संयोजकों से तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। आगामी निकाय चुनाव कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी शिवाजी मंडल, माधव मंडल और सुभाष मंडल की तीन बैठक संपन्न हुई। माधव मंडल की बैठक में प्रदेश के मंत्री और निकाय चुनाव के सह प्रभारी सुरेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया और आगरा में महापौर और अधिक से अधिक पार्षद की सीटों पर विजय पताका फहराने का आह्वान किया।

विधायक ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स
दक्षिण विधानसभा के विधायक माननीय योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जनसंपर्क का आह्वान किया। पार्टी अध्यक्ष विजय शिवहरे आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री हेमंत भोजवांनी, विधानसभा प्रभारी रामवीर सोबरिया, दिलीप वर्मा, निर्मला दीक्षित, हरिओम शर्मा, अनीता खरे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संजय जैन, हेमंत दीक्षित, राजेश सक्सेना, अवदेश रावत, धीरज कोहली, मुकेश कुशवाह, मोहंन सर्मा, ज्ञानेन्द्र कुलश्रेष्ठ, मुकेश सिंह, विष्णु वर्मा, गोरव रजावात आदि मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ मुख्यातिथि सुरेश अवस्थी (प्रदेशमंत्री) ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया।

Published on:
Also Read
View All