महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि जो भी दावेदार मेयर पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन सभी को गाजियाबाद बुलाया गया है। इसमें मुरादाबाद समेत, अलीगढ़, मेरठ व सहारनपुर के भी दावेदार शामिल होंगे। यहां बात कि जाए तो पहले ये अफवाह उड़ रही थी कि मुरादाबाद महापौर पद महिला के लिए होगा तो ताबड़तोड़ कई नेताओं की पत्नियों ने शहर में जगह जगह अपने पोस्टर लगवा दिए। सब अपना अपना दावा भी भर रहे थे लेकिन सीट अनारक्षित होने के बाद सबके समीकरण बदल गए हैं। सबसे ज्यादा मजबूत निवर्तमान मेयर विनोद अग्रवाल का है। क्योंकि उनसे पहले उनकी पत्नी दो बार मेयर रह चुकी हैं लेकिन पार्टी का एक धढ़ा इस बार इस सीट पर बदलाव चाहता है। क्योंकि शहर के विधायक रितेश गुप्ता और विनोद अग्रवाल दोनों ही वैश्य समाज से संबंधित हैं। इसलिए किसी अन्य बिरादरी के उम्मीदवार को भी एक गुट तलाश रहा है।