आगरा

दिवाली पर सरेबाजार युवक की चाकू से गोदकर हत्या, लोगों में दहशत

Highlights - आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र स्थित मस्ता की बगीची की घटना - दिवाली की खरीदारी कर रहे युवक की बीच बाजार बेरहमी से हत्या - युवक के परिजनों ने किया जमकर हंगामा
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2020, 3:22 PM IST
murder.jpg
murder

आगरा. दिवाली पर सरेआम बीच बाजार एक युवकी चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक मस्ता की बगीची में खरीदारी के लिए आया था। इसी बीच कुछ युवकों ने उसे घेरकर चाकू से हमला बोल दिया। युवक की सरेबाजार हत्या से लोगों में दहशत फैल गई। युवक की हत्या की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दरअसल, यह घटना थाना छत्ता क्षेत्र के मस्ता की बगीची की है। जहांं 19 वर्षीय विशाल सिंह नामक युवक दिवाली के त्योहार के लिए खरीदारी के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही युवक सब्जी मंडी पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरेबाजार में हुई इस चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। इसके बाद हमलावर युवक विशाल को सड़क पर ही लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकले। वहीं युवक ने दम तोड़ दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया।

हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले परिजनों को शांत किया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पड़ताल शुरू की।

Published on: