26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर दुकान में पूजा कर घर लौट रहे व्यापारी की हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला शव

Highlights - मथुरा जिले के राया कस्बे की घटना - दुकान में पूजा कर घर लौट रहा था व्यापारी - पुलिस की प्राथमिक जांच में लूटपाट के बाद हत्या की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Nov 2020, 2:44 PM IST

mathura.jpg

मथुरा. एक व्यापारी के परिवार में मनाई जा रही दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब व्यापारी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राया निवासी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के बड़े भाई दिलीप गर्ग दिवाली पर दुकान बंद कर मथुरा लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी हत्या कर शव गांव गोसना के पास रेलवे लाइन के निकट फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें- Diwali पर पटाखों ने दिखाया तांडव, 4 कार जलकर खाक

दरअसल, उद्योग व्यापार मंडल राया के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के बड़े भाई दिलीप गर्ग का राया के कटरा बाजार में जनरल स्टोर है। वह परिवार के साथ मथुरा में रहते थे। दिवाली की रात वह शनिवार को दुकान पर पूजन करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर मथुरा स्थित घर के लिए निकले थे, लेकिन 11 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे। परिजनों को चिंता हुई तो खोजबीन की गई। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

इसी बची पुलिस काे सूचना मिली कि गांव गोसना स्थित रेलवे लाइन के निकट एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के गले मे लाल रंग का एक दुपट्टा बंधा था और जेब में रखे एटीएम कार्ड आदि वहीं बिखरे पड़े थे। इसके बाद पुलिस ने दिलीप के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में लूटपाट के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कई एंगल से जांच शुरू कर दी है।

व्यापारियों में गुस्सा

व्यापारी की हत्या से अन्य व्यापारियों में आक्राेश है। सीओ सदर रमेश कुमार ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया है कि मृतक व्यापारी की दुकान से लेकर हाथरस-मथुरा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शराब पीकर मचाया उत्पात, शांत कराने पर लाठी डंडों से की पिटाई

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग