26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीकर मचाया उत्पात, शांत कराने पर लाठी डंडों से की पिटाई

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में विगत रात्रि दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दोनों ही पक्षों की तरफ से गाली गलौज और मारपीट हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों की दखलंदाजी से मामला शांत कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 Nov 2020, 11:11 AM IST

शामली

युवक की पिटाई का काल्पनिक फोटो

ललितपुर. सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में विगत रात्रि दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दोनों ही पक्षों की तरफ से गाली गलौज और मारपीट हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों की दखलंदाजी से मामला शांत कराया गया। उसके बाद सुबह दोनों ही पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर गाली-गलौज के बाद एक दूसरे ने दोनों पक्षों के लोगों पर लाठी डंडे बरसाए। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के तहत जुगपूरा सिवनी मोहल्ला क्षेत्र में विगत रात्रि कुछ लोग शराब पीकर शोर मचा रहे थे एवं गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। जिसको लेकर अनिल साहू, अजय साहू व धर्मेंद्र साहू नामक व्यक्तियों ने उन लोगों को रोका तो उन्होंने सभी की लात डंडों से मारपीट शुरू कर दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। किसी तरह पुलिस की जानकारी पर मामले को शांत कराया गया।

पीड़ित अनिल साहू ने कहा, 'मेरे परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों को भी लाठी डंडों से मारा जिनका उपचार अस्पताल मे हो रहा है। इस मारपीट में कुल मिलाकर 8 लोग घायल हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' वहीं दूसरी ओर सदर कोतवाल संजय शुक्ला के निर्देशन पर पुलिस जांच कर रही है सदर कोतवाल का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों प्रशासन धाराओं में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का ऐलान, सरकार बनी तो शिवपाल होंगे कैबिनेट मंत्री, चाचा ने ठुकराया ऑफर, कहा सब बेकार की बात

ये भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दीपावली, भगवान राम की आरती कर दिया एकता का संदेश