आगरा

Brahma Kumari Rape Case: ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ हुआ रेप, आरोपी आश्रम संचालक गिरफ्तार

Brahma kumari ashram के संचालक पर लगा आरोप, थाना सिकंदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

less than 1 minute read
Jun 25, 2019
Feature image

आगरा। Brahma kumari ashram में एक युवती के साथ रेप हुआ। बालात्कार करने वाला कोई और नहीं, बल्कि आश्रम का संचालक ही है। बमुश्किल आश्रम से निकली युवती ने थाना सिकंदरा पुलिस को सच्चाई बताई, तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता स्थित Brahma kumari ashram का है। थाना सिकंदरा पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि आश्रम संचालक भगवान सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आश्रम में रहने वाली अन्य युवतियों के साथ भी भगवान सिंह गलत कार्य करता है। वह बमुश्किल आश्रम से छुपते छुपाते पुलिस थाने तक पहुंची है। युवती की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आश्रम जा पहुंची।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सिकंदरा ने बताया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम से एक युवती आई थी, उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। 23 जून को आश्रम संचालक ने उसे फिर बुरी नियत से दबोच लिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Published on:
25 Jun 2019 05:40 pm