आगरा

Bharat Bandh Latest Update : स्कूलों में छुट्टी, सड़कों हुईं सूनसान

Bharat Band Latest Update : भारत बंद को देखते हुए छह सितम्बर को आगरा के स्कूलों की छुटटी कर दी गई। एससी एसटी एक्ट के विरोध में आगरा सहित देश भर में बंद का आह्वान किया गया

2 min read
Sep 06, 2018

गरा।भारत बंद को देखते हुए छह सितम्बर को आगरा के स्कूलों की छुटटी कर दी गई।SC-ST Act के विरोध में आगरा सहित देश भर में बंद का आह्वान किया गया है। सुबह लोग नाश्ते के लिए भटकते रहे। सभी दुकानें बंद रही। भारत बंद को सफल बनाने के लिए सर्व समाज ने पांच सितम्बर को रणनीति बनाई थी, जिसके बाद छह सितम्बर को दस बजे से चार बजे तक सभी प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए अपील की गई थी।

इसलिए हो रहा प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी करने सहित कई अन्य संशोधन किए थे। सरकार ने संसद में एससी एसटी एक्ट को पूर्व की तरह ही लागू करने को पारित कर दिया। इसके बाद से सर्वणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके विरोध में गुरुवार को देश भर में Bharat Bandh Andolan का आह्वान किया गया था। आगरा के तमाम स्कूल संचालकों ने बंद को देखते हुए बंद कर दिए गए। अधिकांश कान्वेंट और मिशनरी स्कूल बंद हैं। बाजार और दुकानें भी बंद रहेंगी। डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि शहर को कई जोन में बांट कर जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निरस्त कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि पूरे दिन सभी इलाकों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
आगरा में पुलिस प्रशासन सतर्क है। दो अप्रैल को बंद के दौरान हुई भारी हिंसा और आगजनी को देखते हुए पुलिस ने सभी क्षेत्रों में मोर्चाबंदी की है। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स सभी मुख्य स्थानों पर तैनात है। कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं होने दी जाएगी।

Updated on:
06 Sept 2018 02:51 pm
Published on:
06 Sept 2018 10:38 am
Also Read
View All