
आगरा। दिसम्बर 2016 में हुई शादी के बाद से ससुरालीजनों द्वारा 19वर्षीय पूनम को ताने दिए जाते थे। ससुरालीजनों की दहेज को लेकर आकांक्षाएं इस कदर बढ़ गईं कि पूनम की जिंदगी ही खत्म कर दी गई। पूनम का शव ससुराल में एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि आॅटो में डालकर उसके शव को फूंकने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन, अचानक पूनम की मौत की जानकारी पड़ोसियों ने दी, तो ससुरालीजन फरार हो गए।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरा कार्यक्रम
आॅटो चालक से हुई थी शादी, मांग रहे थे बाइक और सोफा
आगरा की बेलनगंज निवासी पूनम की शादी ताजगंज निवासी दीपक के साथ 10 दिसम्बर 2016 को हुई थी। ताजगंज गल्ला मंडी निवासी दीपक आॅटो चालक है। मायकापक्ष का आरोप है कि जब से पूनम की शादी हुई है, तभी से ससुरालीजनों द्वारा दहेज में बाइक और सोफा कवर नहीं लाने के ताने दिए जाते थे। पूनम के मायके वालों के मुताबिक उन्होंने दहेज में बाइक, सोफा, वाशिंग मशीन आदि सामान दिया था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज और सोफे के कवर न देने का ताना मार रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें कुछ लोगों ने पूनम की मौत की खबर दी। उसकी ससुराल पहुंचे, तो पति आदि शव को ऑटो में रखकर ले जा रहे थे। उनको देख शव छोड़कर भाग गए।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं:खेतों में किडनैपर्स के छिपे होने की मिली सूचना, पुलिस के हाथ लगा कुछ और, देखें वीडियो
पुलिस ने दिया आश्वासन
मायका पक्ष ने पोस्टमार्टम के बाद पूनम के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पड़ताल कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।