13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
खेतों में किडनैपर्स के छिपे होने की मिली सूचना, पुलिस के हाथ लगा कुछ और, देखें वीडियो
Play video

खेतों में किडनैपर्स के छिपे होने की मिली सूचना, पुलिस के हाथ लगा कुछ और, देखें वीडियो

काफी खोजबीन करने के बाद भी पुलिस को किडनैपर्स का पता नहीं मिला, लेकिन खेत में एक बंदूक पड़ी मिली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 1 Feb 2018, 8:34 AM IST

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव शीह पलसो में बुधवार को सरसों के खेतों में किडनैपर्स छिपे होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जहां कॉन्बिंग के दौरान एक अवैध बंदूक भी मिली है। हालांकि तीन घंटे तक खोजबीन करने के बाद भी पुलिस को किडनैपर्स का सुराग नहीं मिला।


सरसों के खेतों में घुसे बदमाश
जानकारी के मुताबिक थाना बरसाना के गांव शीह पलसो में चार बदमाशों ने एक किशोर का अपहरण कर लिया। जिसके बाद बदमाश सरसों के खेतों में छुप गए थे। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने सरसों के खेतों की घेराबंदी कर ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश शुरू की। कई घंटे खोजबीन करने के बाद भी पुलिस को बदमाशों का पता नहीं चला और न ही किशोर का, लेकिन खेत में एक अवैध बंदूक जरूर मिली। वहीं ग्रामीण दुर्गा प्रसाद की माने तो चार बदमाश थे। उनके साथ एक किशोर है।


बदमाशों का नहीं चला पता
इस संबंध सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने कुछ लोगों को एक किशोर को साथ ले जाते देखा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग किशोर को अगवा कर ले जा रहे थे। छानबीन चल रही है। अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। खेत में बंदूक मिली है। जिसकी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश