आगरा

Agra News: 125 बार काटा चालान, फिर भी नहीं सुधरा बाइक सवार! अब होगी बड़ी कार्रवाई…

Agra News: आगरा में एक बाइक सवार ने 125 बार हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। बार-बार चेतावनी के बावजूद न सुधरने पर यातायात पुलिस ने उसका वाहन जब्त कर पंजीकरण रद्द कराने की रिपोर्ट आरटीओ को भेजी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2025, 1:47 PM IST
Broke rules 125 times did not wear helmet even once in agra
Agra News: 125 बार काटा चालान, फिर भी नहीं सुधरा बाइक सवार! AI Generated Image

Broke rules 125 times did not wear helmet even once in agra: आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाइक सवार युवक ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 125 बार हेलमेट नहीं पहनने पर चालान कटवाया, लेकिन इसके बावजूद उसने न तो कभी हेलमेट पहना और न ही शमन शुल्क जमा किया।

अब यातायात पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वाहन का पंजीकरण रद्द कराने के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

7 हजार वाहन और भी जांच के घेरे में

पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। करीब 7,000 ऐसे दोपहिया और चारपहिया वाहन चिह्नित किए गए हैं जिनके 50 से अधिक चालान कट चुके हैं। इन सभी की सूची आरटीओ को भेजी जा चुकी है और इनके पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कैमरे में कैद हो रही है हर गलती

शहर में एमजी रोड समेत कई प्रमुख चौराहों पर लगे स्मार्ट कैमरों से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के फोटो-वीडियो लेकर ई-चालान जारी किए जाते हैं।

इस साल अब तक 1.26 लाख ऐसे वाहन चिह्नित किए जा चुके हैं जिनके पांच से अधिक चालान हो चुके हैं। इनमें हजारों ऐसे वाहन हैं जिन पर 50 से 150 तक चालान कट चुके हैं।

अलग-अलग नियमों में भारी उल्लंघन

एक वाहन के रेड लाइट क्रॉस करने पर 146 चालान, दूसरे वाहन के इसी उल्लंघन पर 156 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर एक के 100, दूसरे के 90, तीसरे के 86, और चौथे के 60 चालान, तीन सवारी बैठाने पर एक वाहन के 49 चालान, ओवरस्पीडिंग पर एक वाहन पर 12 चालान।

आरटीओ को भेजी जा रही रिपोर्ट, थानों से होगी पुष्टि

यातायात पुलिस को आशंका है कि कुछ लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे मामलों में पंजीकरण पते पर सत्यापन के लिए संबंधित थानों को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है ताकि पते की पुष्टि हो सके और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

फूल देकर जागरूक किया

यूपीएमआरसी (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) की टीम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर शुक्रवार को गुरु का ताल के पास हाईवे पर अनोखा अभियान चलाया।

गलत दिशा में वाहन चला रहे और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि यह नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के साथ संवेदनशीलता भी

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अमिता सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मई में करीब 2,000 और जून में 5,000 वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि चालान के साथ-साथ यातायात पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है ताकि सड़क पर हादसे रोके जा सकें और सभी सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Updated on:
26 Jul 2025, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?