आगरा

गठबंधन ने बढ़ा दी बसपा से निष्कासित दिग्गज नेताओं की उम्मीदें

पार्टी में वापसी के लिए तलाश रहे रास्ता, लोकसभा में टिकट की दावेदारी के लिए बेचैन, एक पूर्व मंत्री सहित एमएलसी और कई विधायकों को है वापस की उम्मीद
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 10:38 AM IST
bsp
bsp

आगरा। नूरपुर, कैराना, फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनावों में मिली जीत से बसपा सुप्रीमो मायावती उत्साहित हैं तो उनकी पार्टी के नुमाइंदे भी जोश से लबरेज हैं। लोकसभा 2019 में गठबंधन की आस देख रहे बसपा के निष्कासित नेताओं की उम्मीद भी बंधती दिख रही है। आगरा में मायावती द्वारा पार्टी से निष्कासित किए गए नेता अब वापसी का रास्ता तलाशते नजर आ रहे हैं और लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी के लिए बेचैन हैं।

मायावती ने गिराई थी इन पर गाज
अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर आगरा के कई बसपा नेताओं पर मायावती ने निष्कासन का हंटर चला था। मायावती ने पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, एमएलसी वीरू सुमन, पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित किया था। पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन ने रालोद से नाता जोड़ लिया और लोकसभा चुनाव लड़ा। वहीं खेरागढ़ से विधायक रह चुके भगवान सिंह कुशवाहा ने अभी तक किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव आने को है और पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के मूड में दिख रही है। ऐसे में सभी निष्कासित नेता वापसी का रास्ता देख रहे हैं। पिछले कुछ समय से किसी भी नेता ने मायावती के खिलाफ कोई शब्दबाण नहीं चलाया है। उन्हें उम्मीद हैं कि वापसी हो सकती है इसलिए खामोश रह कर पार्टी में जाने के दिन गिन रहे हैं।

चुनाव से पहले बदल सकती है किस्मत
बसपा में निष्कासन का दंश झेलने वालों की वापसी का रास्ता भी खुला रहता है। कहावत है कि राजनीति में कोई किसी का स्थाई मित्र या शत्रु नहीं होता है। वहीं यहां चरितार्थ होता है। फिरोजाबाद के लोकसभा चुनाव में जुल्फिकार अहमद भुट्टो पर अनुशानहीनता का आरोप लगा था और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन, यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी वापसी कराई। भुट्टो ने विधानसभा 2017 का चुनाव भी दक्षिण विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर लड़ा। ऐसे में पूर्व मंत्री, एमएलसी और पूर्व विधायक को भी वापसी की उम्मीद दिख रही है।

Updated on:
11 Jun 2018, 10:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक