आगरा

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की जबर्दस्त तैयारी, ये सीटें छोड़ सकती हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार साल बाकी हैं, लेकिन बसपा अध्यक्ष मायावती ने जीतने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

3 min read
Apr 17, 2018
मायावती

आगरा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार को अभी एक साल पूरा हुआ है। अगला चुनाव 2022 में होगा। चार साल हैं अभी चुनाव होने में। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मातावती ने अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आगरा की नौ सीटों के बारे में भी तय कर लिया है कि कौन कहां से चुनाव मैदान में उतरेगा। अगर विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन हुआ तो उसे दो सीटें दी जाएंगी। दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया कि 90 फीसदी नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया जाएगा। पुराने चेहरों को रिपीट नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

यहां देखिए आगरा ताज कार रैली की सुंदर तस्वीरें

सपा बसपा गठबंधन में फतेहपुर सीकरी , आगरा और अलीगढ़ लोकसभा सीट किसके खाते में जाएगी

क्या है स्थिति

बहुजन समाज पार्टी की दिल्ली में हुई बैठक में आगरा की समीक्षा की गई। यह पाया कि स्थिति ठीक नहीं है। 2016 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नौ में से एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इससे पहले लोकसभा चुनाव में नैया डूब गई। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट हाथ से निकल गई। आगरा सीट तो कभी जीत ही नहीं सकी। नगर निगम चुनाव में भी पार्टी कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 2012 में बसपा आगरा की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव जीती थी, जो एक रिकॉर्ड है। अब सभी नौ सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास हैं।

यह भी पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती को लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत सफाई अभियान

फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद सीट

सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल का गठबंधन होता है तो फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद सीट बसपा छोड़ सकती है। फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल का दावा रहता है। फतेहाबाद सीट समाजवादी पार्टी या कांग्रेस को मिल सकती है। सात सीटों पर पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें

प्रेम सिंह बघेल और एत्मादपुर

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अगले चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर देती हैं। वक्त आने पर घोषणा की जाती है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों से पहले ही कह दिया जाता है कि तैयारी करें। इस दृष्टि से बात करें तो प्रेम सिंह बघेल को एत्मादपुर सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन ऐनवक्त पर काट दिया गया था। प्रेम सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी को त्यागकर एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके पिता मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें

दिगम्बर सिंह धाकरे और खेरागढ़

खेरागढ़ से दिगम्बर सिंह धाकरे को टिकट दिया जा सकता है। बसपा ने उन्हें नगर निगम से मेयर काट टिकट दिया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दिगम्बर सिंह धाकरे पहले पर्दे के पीछे रहकर राजनीति करते थे, लेकिन मेयर का चुनाव लड़ने के बाद खुलकर सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि दिगम्बर सिंह धाकरे के लिए ही खेरागढ़ से पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी से निकाला गया। धाकरे इस समय पार्टी के साथ-साथ समाजसेवी के कार्यों में संलग्न हैं।

यह भी पढ़ें

नए चेहरों पर दांव

आगरा उत्तर सीट से नए अग्रवाल चेहरे को तलाश किया जा रहा है। आगरा दक्षिण से मुस्लिम प्रत्याशी होना तय है। फिलहाल बरकत अली का नाम सबसे आगे चल रहा है। बाह से निषाद को टिकट दिया जाना है। छावनी और आगरा ग्रामीण में नया चेहरा लाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि पूर्व विधायकों के खिलाफ जनता हो जाती है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़ें

आगरा उत्तर विधानसभा चुनाव परिणाम 2017

जगन प्रसाद गर्ग भाजपा 1,35,120

ज्ञानेन्द्र गौतम बसपा 48,800

अतुल गर्ग सपा 36,739

आगरा छावनी विधानसभा चुनाव परिणाम 2017

डॉ. जीएस धर्मेश भाजपा 1,13,178

गुटियारी लाल दुवेश बसपा 66,853

ममता टपलू सपा 64,683

आगरा दक्षिण विधानसभा चुनाव परिणाम 2017

योगेन्द्र उपाध्याय भाजपा 1,11,882

जुल्फिकार भुट्टो बसपा 57,657

नजीर अहमद कांग्रेस 39,434

आगरा ग्रामीण विधानसभा चुनाव परिणाम 2017

हेमलता दिवाकर भाजपा 1,29,887

कालीचरन सुमन बसपा 64,591

उपेन्द्र सिंह कांग्रेस 31,312

बाह विधानसभा चुनाव परिणाम 2017

रानी पक्षालिका सिंह भाजपा 80,567

मधुसूदन शर्मा बसपा 57,427

अंशुरानी निषाद सपा 46,885

फतेहाबाह चुनाव परिणाम 2017

जितेन्द्र वर्मा भाजपा 1,01,960

डॉ. राजेन्द्र सिंह सपा 67,596

उमेश सैंथिया बसपा 35,050

फतेहपुर सीकरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2017

चौधरी उदयभान सिंह भाजपा 108,586

सूरजपाल सिंह बसपा 56,249

लाल सिंह लोधी सपा 21,884

बृजेश कुमार चाहर रालोद 38,307

खेरागढ़ विधासनभा चुनाव परिणाम 2017
महेश कुमार गोयल भाजपा 93510

भगवान सिंह कुशवाहा बसपा 61511

एत्मादपुर विधासनभा चुनाव परिणाम 2017

राम प्रताप सिंह चौहान भाजपा 1,37,381

डॉ. धर्मपाल सिंह बसपा 90,126

राजाबेटी सपा 43,925

ये भी पढ़ें

साहसिक पर्यटन का संदेश दे गई आगरा ताज कार रैली
Published on:
17 Apr 2018 09:05 pm
Also Read
View All