आगरा

अपहृत कारोबारी ने राजस्थान सीमा के बीहड़ों में दिया बदमाशों को चकमा, देखें वीडियो

राजस्थान सीमा के बीहड़ों में आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी ने बदमाशों को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 4:07 PM IST
kidnapped
kidnapped

आगरा। राजस्थान सीमा के बीहड़ों में आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी ने बदमाशों को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की। छह जून को कॉलोनी के गेट से कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। बदमााशों के चंगुल से मुक्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिये पहले शमसाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वहां से शहीद नगर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया।

ये था मामला
घटना छह जून रात्रि की है। थाना ताजगंज क्षेत्र की पाश्र्वनाथ पंचवली कॉलोनी के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी पवन गुप्ता का कॉलोनी के गेट से अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब कारोबारी दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। बदमाश कारोबारी को मथुरा की ओर से लेकर भागे थे। बताया गया कि कई गाडिय़ां बदलकर धौलपुर के बीहड़ में पहुंचा दिया था। उसे सीमा से लगे जंगल में बनी किसी कोठरी में रखा गया था। शनिवार सुबह पवन गुप्ता को मौका मिल गया। बदमाशों को चकमा देकर वह कोठरी से भाग निकले। वहां से निबोहरा के जंगल से लगे एक गांव में पहुंचकर किसी ग्रामीण से फोन लेकर परिजनों को अपने मुक्त होने की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पहुंच गई पुलिस
परिजनों को जैसे ही पवन के मुक्त होने की सूचना मिली, तो वे खुशी से झूम उठे। सूचना मिलते ही पुकिलस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पवन ने पुलिस को बताया कि बदमाश बंधक बनाकर रखते थे। रोज उसकी जगह बदल देते थे। इस दौरान उन पर परिजनों को फिरौती के लिए फोन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कारोबारी के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। पवन ने बताया कि कोठरी की कुंडी तोड़कर वह बदमाशों को चकमा देने में सफल रहा।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?