आगरा

ताजनगरी के युवा व्यवसायी रवि सिंघल और शिशिर सिंह होंगे मायानगरी में सम्मानित

टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड इस वर्ष मुंबई में इस्कॉन सभागार के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 5:22 PM IST
Ravi Singhal Shishir Singh

आगरा। टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुंबई में इस्कॉन सभागार के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित किये जा रहे इस सम्मान समारोह में देश व दुनिया के 50 ऐसे भारतियों का सम्मान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र विशेष व समाज के हित में अनूठे कार्य किये हैं व आने वाली पीढ़ी के सामने एक निश्चित लक्ष्य छोड़ा है, जहां हमारा युवा वर्ग उनके सद्कार्यों से प्रेरित हो समाज व देश हित में अपना सार्थक योगदान दे। सम्मान समारोह के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह के अनुसार कार्यक्रम हेतु पिछले दो महीने से तैयारियां चल रही हैं। इस बार आगरा के युवा व्यवसायी रवी सिंघल और शिशिर सिंह को ज्यूरी ने इंडियन आइकॉन अवार्ड के लिए चुना है।

ये हैं ज्यूरी के सदस्य
सम्मान समारोह के निर्णायक सदस्यों में संतोष भारतीय (पूर्व सांसद व प्रधान संपादक चौथी दुनिया), डा सुकेश यादव (चांसलर जे ऐस युनिवेर्सिटी), डा कुमार गणेश (अंक ज्योतिषी), योगेश लेखनी (ब्राइट आउटडोर), विवेक कुमार जैन (वरिष्ठ पत्रकार), डा अमी आधार निडर (संपादक नमन इंडिया), डा खुशबू ज़फर कादरी (चिकित्सक), अतुल मोहन (संपादक कम्प्लीट सिनेमा), पवन मिश्र (समाज सेवी) इत्यादि हैं।

ये होंगे मुख्य अतिथि

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, संजय जोशी (बीजेपी), अजय भाम्बी (ज्योतिषी), प्रेम शुक्ल (बीजेपी), महामंडलेश्वर मार्तण्ड पूरी, अशोक लाहोटी (महापौर जयपुर), डा जसपिंदर नरूला (पार्श्व गायिका), अंजुला सिंह माहोर (बीजेपी), डा रामेश्वर चौधरी (बीजेपी), बृजेश मिश्र (संपादक भारत समाचार), राधे राधे बाबूजी, राजेंद्र जैन (सिग्नेटी इंडिया), रमेश चोपड़े (बीजेपी), पूजा माथुर (टैरो रीडर), सिमर भाटिया (निर्देशिका/ लेखिका), मनीष अवस्थी, दिग्विजय सिंह , राज विश्वकर्मा, पहलाज निहलानी, सोना खान, एसपी सिंह, हरी दास गुप्ता (समाज सेवी), ज़ैद शेख (अभिनेता), आनंद शर्मा (संगीतकार), प्रमोद कॉल (समाजसेवी), रौशनी वालिया (अभिनेत्री), पी के बजाज के अलावा देश व विदेश की कई अन्य हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

इन्हें मिलेंगे पुरस्कार
सम्मान समारोह में सम्मानित हो रहे भारतियों में पवन खाचरू (दुबई), विकास गुप्ता (सिंगापुर), अशोक मिश्रा (मुंबई), सुनील पॉल (मुंबई), शिशिर सिंह (आगरा), रवि सिंघल (आगरा), अभय कुमार सिंह (लखनऊ), रूपा सतरूपा पांडेय (लखनऊ), प्रतिमा मिश्रा (थाईलैंड), मानाराम धानमन्तरी (श्रीलंका), हरिंदर सिंह "हैरी" (थाईलैंड), थामींन अंसारी (थाईलैंड), मयूरी सिंह (थाईलैंड), जिमी सिंह (थाईलैंड), प्रिंस राजेश लढ्ढा (थाईलैंड), रवीना सावनी (थाईलैंड), अशोक अग्रवाल (कोटा), हिमांशु झुनझुनवाला (मुंबई), दीपक मल्होत्रा (फिल्म इंडिया मुंबई), सुशील अग्रवाल (मुंबई), मनीष आंचलिया (जयपुर), नवनिधि वाधवा (मुंबई), श्याम शर्मा (मुंबई), सुखविंदर सिंह (गाजियाबाद), अवध बिहारी पांडेय (खजुराहो), संजीवनी भेलाण्डे (मुंबई), स्वीटी वालिया (मुंबई), विशाल ओमप्रकाश (मुंबई), राजू करिया (मुंबई), गौतम चक्रवर्ती (मुंबई), मनोज भाटिया (मुंबई), रमन त्रिवेदी (उज्जैन), मनोज अग्रवाल (मुंबई), रामनाचार्य (हैदराबाद), विशाल मिश्रा (लखनऊ), मेनका मिश्रा (इलाहाबाद), अमित बनर्जी (इलाहाबाद), रीना भारतीय (दिल्ली), डा सुनील कुमार (दिल्ली), दिनेश सक्सेना (आगरा), शिल्पी शाह (राजस्थान), अवध बिहारी पांडेय (खजुराहो), सुखविंदर सिंह (गाज़ियाबाद), पंकज बैरी (मुंबई), श्वेता सिंह (लखनऊ), डा सुशील मेहता (चित्तौरगढ़), श्वेता बहती तायल (ग़ज़िआबाद), सत्या सिंह ह्यूमन (लखनऊ), दिनेश बावरा(राजस्थान), मुनीश जिंदल (मुंबई), श्याम जगोता (कानपुर), अंजू सोनी (महाराष्ट्र), नीलू नीलपरी (लेखिका) इत्यादि है।

Published on: