13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shocking : देह व्यापार मामले में पकड़ी गईं दो एक्ट्रेस

Shocking : देह व्यापार मामले में पकड़ी गईं दो एक्ट्रेस
2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 18, 2017

Richa_Saxsena

Richa_Saxsena

हैदराबाद में एक बार फिर हाई प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रविवार को हैदराबाद पुलिस ने दो फिल्म अभिनेत्रियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन दोनों एक्ट्रेस की पहचान रिचा सक्सेना और सुभरा चटर्जी के रूप में की है। जानकारी के अनुसार, इनमें से एक एक्ट्रेस तमिल सिनेमा में काम करती है तो दूसरी टीवी बंगाली टीवी सीरियल्स में। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा सा छाया हुआ है। हालांकि इस मामले में अब तक फिल्म इंडस्ट्री के किसी शख्स की आैर से कोई बयान नहीं आया है।

दो अभिनेत्रियों समेत चार गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर की नॉर्थ जोन पुलिस ने एक होटल के रूप में दबिश दी थी, जिसमें देह व्यापार रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस ने दो अभिनेत्रियां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पॉश बंजारा हिल्स इलाके के फाइव स्टार होटलों में छापा मारा गया था। इस दौरान इनकी गिरफ्तारी हुई है। साथ ही पुलिस ने 55 हजार रुपए नकद और कई मोबाइल फोन बरामद किए।

दो फाइव स्टार होटेल्स में छापेमारी

एसएसपी पी. राधाकृष्णन ने कहा कि बंजारा हिल्स इलाके में रविवार सुबह 2 फाइव स्टार होटेल्स में एक साथ छापेमारी की गई। ताज डेक्कन और ताज बंजारा होटेल्स के 2 कमरों में छापेमारी के दौरान 2 आयोजकों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान बॉलिवुड, तेलुगू और तमिल फिल्मों के कास्टिंग निर्देशक मोनीश कडाकिया और कोठा संचालक डी. वेंकट राव के रूप में हुई है। इन पर ऑनलाइन रैकेट चलाने का आरोप है। ये ग्राहकों के लिए होटलों में कमरे बुक करते हैं। बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक ने बताया है कि वह लोग मुंबई से हीरोइनों को लेकर आते थे।

कस्टमर्स से वसूली मोटी रकम

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय अभिनेत्री रिचा सक्सेना मुंबई की निवासी हैं, जिन्हें ताज डेक्कन के कमरा नंबर 328 से बचाया गया है जबकि दूसरी अभिनेत्री सुभरा चटर्जी 20) पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, उन्हें ताज बंजारा के कमरा नंबर 412 से बचा लिया गया। पुलिस ने कहा, 'कडाकिया कास्टिंग निर्देशक और इवेंट मैनेजर है, वह मुंबई का रहने वाला है। जिनका कनेक्शन बॉलीवुड और टॉलीवुड इंडस्ट्री से होना बताया जा रहा है।' उन्होंने ताज डेक्कन में अमीर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रिचा सेक्सना को बुलाया था। इसके लिए आयोजक ने कस्टमर्स से 30000 से 50000 रुपए लिए थे। वेंकड राव आंद्रा प्रदेश के गनतूर जिले के निवासी हैं। जिन्होेंने एक अन्य होटल में बंगाली टीवी सीरियल एक्ट्रेस के लिए कमरा बुक कराया था। एक अन्य गिरोह जनार्दन उर्फ जानी फरार है।

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को देह व्यापार केस में गिफ्तार किया गया हो। इससे पहले साल 2014 में भी एक मुंबई की एक्ट्रेस को देश व्यापार मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ये बात अलग है कि पिछले साल दिसंबर में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग