आगरा

विधानसभा उपचुनाव में BJP का ये प्लान चौंकाने वाला है, पढ़िए किस आधार पर मांगे जा रहे वोट

-दो चुनाव प्रभारी, तीन सांसद, अनेक मंत्री, सभी विधायक-पूर्व विधायक दौड़ लगा रहे -जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के समर्थन में वोट देने की अपील की जा रही -कॉल सेन्टर काम कर रहा, आईटी सेल की टीम भी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ की सभा 18 को

5 min read
Oct 13, 2019
yogi

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी इगलास विधानसभा सीट का उपचुनाव बड़ी गंभीरता से लड़ रही है। कॉल सेन्टर तक स्थापित किया है। आईटी प्रकोष्ठ चल रहा है। दो चुनाव प्रभारी हैं। तीन सांसद, नौ विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, कई मंत्री और अलीगढ़ जिले के सभी छोटे- बड़े नेता चुनाव में सक्रिय हैं। इतना ही नहीं, इगलास में जिस बात के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है, वह चौंकाने वाला है। जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाए जाने के समर्थन में वोट देने की अपील की जा रही है।

कौन हैं प्रभारी

इगलास विधानसभा चुनाव के लिए अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष तथा आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल चुनाव प्रभारी हैं। पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने लम्बे समय से इगलास में ही शिविर कार्यालय स्थापित किया हुआ है। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पक्की योजना को लागू कर दिया है।

यह भी पढ़ें

इनकी मुख्य भूमिका

उपचुनाव में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, अलीगढ़ के सभी नौ विधायक, पूर्व विधायक, मुकुल उपाध्याय, सतपाल सिंह आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। गंभीरता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि लोधी राजपूत समाज के छह गांव हैं, इसके बाद भी राजू भैया दो बार दौरा कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह (आगरा) और डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश (आगरा) भी सक्रिय हैं। चुनाव के मध्य में भाजपा ने बूथ अध्यक्ष का चुनाव भी करा लिया है। बूथ भी गठित कर दिए हैं। 458 बूथ अध्यक्ष काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

18 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ की सभा

उपचुनाव की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा करके विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं। 18 अक्टूबर, 2019 को वे फिर से सभा करेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दौरा कर चुके हैं। भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के अलावा किसी और की जरूरत नहीं है। प्रत्येक मतदाता से संपर्क किया जा रहा है।

धारा 370 हटाने पर समर्थन मांग रहे

पत्रिका से बातचीत में पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि चुनाव में कितनी भी अनुकूलता हो, भाजपा हमेशा गंभीरता से चुनाव लड़ती है। हमें इस बात का कोई अहंकार नहीं है कि जनता हमारे साथ है। हम जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने का संदेश देना चाहते हैं, क्योंकि यह अलीगढ़ है। हम अपनी विचारधारा के आधार पर वोट मांगते हैं। बाकी दल जाति और सांप्रदायिकता के आधार पर चलते हैं। हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इगलास बहुत उपेक्षित क्षेत्र रहा है। इस नाते समस्याओं का अवलोकन कर रहे हैं। हमारा दायित्व बनता है कि सरकारी दल होने के नाते लोगों को राहत प्रदान करें। समस्याओं का निदान करें। पार्टी पूरी ताकत के साथ लग रही है।

यह भी पढ़ें

एकतरफा चुनाव का दावा

यह पूछे जाने पर कहीं हार का डर तो नहीं है, इस कारण भारी तैयारी कर रखी है, पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि हमारे पास चेहरे हैं। बसपा भी साफ हो गई है। बसपा समर्थकों ने महसूस कर लिया है कि देश और समाज के लिए भाजपा ही सक्षम है। मोदी और योगी सक्षम हैं। इगलास में भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार सहयोगी चुनाव लड़ रहा है। व जन्मकाल से ही संघ केस्वयंसेवक हैं। जाटव समाज से हैं। भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिला मंत्री हैं। जनता के बीच के हैं। पूरा परिवार संस्कारित है। चुनाव को व्यवस्थित ढंग से लड़ने की कोशिश में हैं। पांच-छह बूथों का सेक्टर बनाया है। संगठनात्मक रचना में चुनाव लड़ रहे हैं। संगठन को मजबूत कर रहे हैं। पूरी पार्टी में उत्साह है।

सपा-बसपा का परंपरागत वोट नहीं बचा

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि समाजवादी पार्टी और रालोद का कोई परंपरागत वोटर है। कहा कि 2014 के बाद से सारा वोट हमारा है। इगलास को मिनी छपरौली माना जाता है और दोनों जगह हमारे समर्थक हैं। पूरी ताकत लगा रहे हैं। चुनाव एकतरफा होने के बाद भी शानदार जीत हो जाएगी तो पार्टी का सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें

सम्मेलनों से संकेत

उन्होंने बताया कि भाजपा ने मुस्लिम सम्मेलन किया। इसमें 600 लोग थे। तीन तलाक पर सम्मेलन किया तो बुर्काधारी 400 महिलाएं आई। कल महिलाओं का सम्मेलन किया, जिसमें इगलास की 1200 महिलाएं थीं। अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में 1000 लोग आए। लहर ऐसी है कि ऐतिहासिक जीत होगी। 2017 के चुनाव में 51 परसेंट वोट प्राप्त करने का लक्ष्य था और वो प्राप्त किया। मोदी सरकार भी 51 परसेंट से बनी। इगलास में भी विनम्रता के साथ भाजपा की विचारधारा को साबित करने में लगे हैं। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह, पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व सैनिकों में जोश

पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इगलास सैनिकों और शहीदों की धरती है। हर मोड़ पर शहीदों के बोर्ड है। मोदी सरकार ने सैनिकों को आतंकवादियों से निपटने के लिए खुली छूट दे रखी है। इसका प्रभाव उपचुनाव में दिखाई दे रहा है। पूर्व सैनिक खुलकर काम कर रहे हैं। वे भी कश्मीर की बात कर रहे हैं। ढाई साल में सड़कें बनवा दी हैं। हम शौचालय बनवाना, विद्युत संयोजन, 18 घंटे विद्युत आपूर्ति और घर की बात कर रहे हैं। पर्यावरण की बात करते हैं।

Published on:
13 Oct 2019 12:48 pm
Also Read
View All