आगरा

17 अगस्त को होगा यहां उपचुनाव का घमासान, सभी महिलाएं हैं मैदान में

एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार ग्राम पंचायत सदस्यो के भी हुऐ पर्चे दाखिल, उमरैठा प्रधान की मृत्यु के बाद होगा उपचुनाव
2 min read
Aug 09, 2018
up election
17 अगस्त को होगा यहां उपचुनाव का घमासान, सभी महिलाएं हैं मैदान में

आगरा। ब्लाक पिनाहट की ग्राम पंचायत उमरैठा की प्रधान की मृत्यु के बाद खाली पड़े पद के लिए 17 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन का दौर समाप्त होने को है। जिन आठ लोगों ने पर्चे खरीदे जबकि अब तक छह लोगों ने नामांकन किया। इसके साथ ही एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार ग्राम पंचायत सदस्यों का भी नामांकन दाखिल हो चुका है।


बीमारी के चलते 11 मई को हुई थी मौत
उमरैठा ग्राम की महिला प्रधान ऊषा देवी का बीमारी के चलते 11 मई 2018 को निधन हो गया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। जिसके उप चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन सेट खरीद शुरू हुई थी। अब तक जिन महिलाओं द्वारा नामांकन किया गया हैं। उनमें सोनी देवी पत्नी पुरुषोत्तम सिंह, रजनीदेवी पत्नी उदय प्रताप सिंह, अर्चनादेवी पत्नी संजीव सिंह, सावित्री देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह, सीमा पत्नी प्रमोद, किशनप्यारी पत्नी रामौतार निवासी उमरैठा शामिल हैं। इन सभी ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया हैं। नामांकन दाखिल करने वाले आरओ अनुराग, एआरओ राकेश दुबे ने बताया कि गुरुवार को पर्चा जांचने की प्रक्रिया शुरू की गई है। दस अगस्त को पर्चा वापसी और चुनाव चिन्होंने का आवंटन किया जाएगा। 17 अगस्त को मतदान होगा।

निर्विरोध हुए जिला पंचायत सदस्य
वहीं रजोरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या चार के क्षेत्र पंचायत सदस्य रतीराम की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद खाली पड़े पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया जा चुका है। रतीराम की पत्नी सुखदेव द्वारा नामांकन किया गया। उन्हें निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य घोषित किया गया। वहीं मानिकपुरा, खैरडाङा, चचिहा, क्योरी से ग्राम पंचायत सदस्यों का भी नामांकन किया गया। इन सभी को भी निर्विरोध घोषित कर दिया गया।

Published on:
09 Aug 2018 11:17 am