12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
ग्राम प्रधान लामबंद, किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानों का उत्पीड़न रुकने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान
Play video

ग्राम प्रधान लामबंद, किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानों का उत्पीड़न रुकने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान

रूपापुर की तरह सभी गांवों की ग्राम सभा की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग, ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न रुकने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा

Google source verification

वाराणसी. उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम प्रधान लामबद्ध तहसील राजातालाब पर बुधवार को आराजी लाइन प्रधान संघ के अध्यक्ष तेजनाथ पटेल के नेतृत्व में आराजी लाइन के सभी ग्राम प्रधान विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी राजातालाब को अपनी मांग पत्र सौंपा। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि नवनियुक्त जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर व ग्राम सभा की बैठकों में बिना दोष के ग्राम प्रधानों को जेल भेजने की धमकियां लगातार दे रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अपमानित भी कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने उत्पीड़न रुकने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।
कहा कि हम ग्राम प्रधानगण रात दिन जाड़ा गर्मी बरसात के भीषण दंश को झेलते हुए निष्पक्ष सेवा भाव से शासन के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं लेकिन जिलाधिकारी महोदय द्वारा बार-बार हम प्रधानगण को सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे है जिससे हम सभी क्षुब्ध है। आराजी लाइन के सभी प्रधानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि बिना दोष पाए सार्वजनिक स्थलों बैठकों में जिलाधिकारी द्वारा हम प्रधानों को अकारण अपमान जनक शब्दों से अपमानित करने तथा जेल भेजने की धमकी देना बंद करें। हम बेहद दुखी हैं। हम प्रधानो के निम्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा कराया जाए, जैसे विद्यालय पंचायत भवन,सामूहिक भवन,स्वास्थ्य उप केंद्र, मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान, बंजर, जमीन, नवीन परती, घूर गड्ढा,तालाब,पोखरी, बाहा,चकमार्ग, चारागाह, खेलकूद का मैदान, चकनाली व अन्य सार्वजनिक भूमि स्थलो का से तत्काल अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को संपत्ति रजिस्टर सहित सुपुर्द किया जाए।
बिना दोषी पाए ग्राम प्रधान को सार्वजनिक जगहों पर अपमानित करने व जेल भेजने की धमकी देने से जिलाधिकारी बाज आएं। ग्राम सभा के जमीनों के संबंध में बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई जिलाधिकारी व सक्षम अधिकारी द्वारा नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपापुर को बंजर जमीन खाली कराकर जेल भेजा गया उसी तरह अन्य गांवों के लोगों के ऊपर भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाय। ग्राम सभा के प्रधानों के स्वच्छ भारत मिशन से बनने वाले शौचालय के निर्माण से मुक्त किया जाए तथा शौचालय निर्माण के नाम पर जांच कराने की धमकी देना तत्काल बंद किया जाए।

विरोध प्रदर्शन में केसरा देवी,संतोष कुमार,संजीव राय,श्री प्रकाश, तेजबहादुर,विजय राम,गौरी शंकर,मीना यादव,शांति सेठ,विजय शंकर सिंह,छोटेलाल, गीता देवी,फूलचंद दूधनाथ,प्रतिमा पाल,मंगरु,शिव शंकर, मनोरमा, विनोद, पूनम, इसरावती, भगवती, भरत लाल, जय प्रकाश राय, महेंद्र सिंह पटेल, तेजबहादुर, जनार्दन, सुबास पटेल आदि मौजूद रहे।