आगरा

खुशखबरी: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा प्रदेश में 266 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों को दी गई स्वीकृति

Women and Child Development Minister Baby Rani Maurya आगरा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 266 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

2 min read
Mar 22, 2026
फोटो सोर्स- X बेबी रानी मौर्य

Cabinet Minister Baby Rani Maurya Agra visit: आगरा में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 266 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में कुल 190065 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ काम के अवसर भी प्रदान कर रही है। बेबी रानी मौर्य योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर अपने विभाग की उपलब्धियां बता रही थी। उन्होंने कहा कि अब यहां की महिलाएं नौकरी नहीं खोज रही है बल्कि नौकरी के अवसर बना रही हैं। कैबिनेट मंत्री अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। ‌‌

ये भी पढ़ें

फरसा वाले बाबा की मौत: शंकराचार्य का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- कथनी और करनी में अंतर

4 साल पूरे होने पर गिना रही थी विभाग की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को नाइट शिफ्ट की अनुमति दी है, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी बच्चा असुरक्षा, अपेक्षा और अभाव का शिकार ना बने, इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 26.8 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है।

प्रधानमंत्री वंदना योजना का भी लाभ मिला

प्रधानमंत्री वंदना योजना का 60 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव कराने वाली महिलाओं को शहरी क्षेत्र में 1000 रुपए और ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपए की मदद दे रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत डेढ़ लाख बच्चों को सहायता प्रदान की गई है। ‌‌

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 23697 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 6591 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर सुविधाएं प्रदान की हैं।

9.43 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह कर रहे हैं कार्य

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि ग्राम संगठन के अंतर्गत 64761 और संकुल स्तर पर 3296 संघ गठित किए गए हैं। प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 9.43 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं।‌

Also Read
View All

अगली खबर