आगरा

‘जब सरकार बने तो EVM ठीक…नहीं बने तो EVM में खोट’- मंत्री एस. पी. बघेल

Union minister SP Singh : पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि विपक्ष हमेशा चुनाव आयोग और EVM का दोष देता है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, PC- Patrika

आगरा : चुनाव आयोग ने आज 5 राज्यों में चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल, असम, केरलम (केरल), तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है। पक्ष औऱ विपक्ष दोनों तरफ के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में जो चुनाव की घोषणा हुई है हम उसका स्वागत, अभिनंदन करते हैं। उम्मीद है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होगा। कई राज्यों में अपनी हार को निश्चित मानते हुए पहले ही SIR, EVM, चुनाव आयोग पर आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं। TMC ने CEC को हटाने के लिए संसद में नोटिस भी दिया है। इसी तरह समाजवादी पार्टी भी हमेशा EVM पर शक करती है जबकि सभी पार्टियों ने EVM से गिनती के बाद अपनी सरकार बनाई है लेकिन हारने के बाद वे EVM को शक के घेरे में लाते हैं।

ये भी पढ़ें

‘पापा मैं असाइनमेंट के लिए दिल्ली जा रहा हूं…’ फिर घर से 1.5KM दूर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

5 राज्यों की 824 सीटों पर होंगे चुनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव होना है। 15 लाख लोग पोलिंग काम में लगे। चुनाव के लिए हमनें 30 नए पहल की शुरुआत की। SIR के जरिए वोटर रोल में संशोधन किया। पांच राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल करीब 6.44 करोड़ मतदाता हैं। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे। राज्य में 294 सीटें हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और बड़ी संख्या में मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव कई चरणों में कराया गया था। लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे।

Published on:
15 Mar 2026 08:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर