आगरा

इतिहास में Career के अनेक अवसर, देखें वीडियो

-आर्काइव स्टडीज, म्यूजियोलॉजी, पुरातत्व विभाग और पर्यटन क्षेत्र में जॉब के लिए इतिहास की जानकारी जरूरी-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) में चल रहे हैं कई पाठ्यक्रम
2 min read
Dec 13, 2019
seoni

आगरा। इतिहास (History) विषय को सिर्फ मृतकों की बात न समझें। इतिहास में भी करियर (Career) के अनेक अवसर छिपे हुए हैं। इतिहास पढ़कर भी भविष्य बनाया जा सकता है। पत्रिका (Patrika) के विशेष कार्यक्रम करियर टिप्स (Career Tips) में हमने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr Bhimrao ambedkar university ) के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुगम आनंद (Sugam anand) से जाना कि इतिहास में करियर किस तरह से बनाया जा सकता है।

नौकरी के लिए इतिहास की जानकारी जरूरी
प्रोफेसर सुगम आनंद ने बताया- इतिहास पढ़ने से व्यक्तिव का परिष्कार होता है। भला-बुरा समझने की शक्ति आती है। अपने इतिहास से परिचत होता है कि पहले क्या घटा था और किस राह पर आगे चल रहा है। आज के समय में बात करें तो इतिहास में भी नौकरी के अवसर हैं। बहुत सारे क्षेत्र हैं तो इतिहास में खुले हुए हैं। आर्काइव स्टडीज, म्यूजियोलॉजी, पुरातत्व विभाग और पर्यटन क्षेत्र में जॉब के तमाम अवसर हैं। बहुत सारे ऐसे क्षेत्रों में जॉब के अवसर हैं, जिनमें जाने के लिए इतिहास की जानकारी होना आवश्यक है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में इतिहास आवश्यक है। इतिहास के शिक्षक बन सकते हैं। पर्यटक गाइड बनने के लिए इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। प्राचीन अभिलेखों के संरक्षण के लिए भी इतिहास की जानकारी जरूरी है। पुरातत्व विभाग में अन्वेषण करना है या वहां जॉब चाहते हैं तो इतिहास की जानकारी होनी चाहिए।

आगरा विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) में पर्यटन विभाग है, जहां पर्यटन से संबंधित पाठ्यक्रम चलते हैं। इतिहास विभाग में एमए और एमफिल के अतिरिक्त आर्काइव स्टडीड और म्यूजियोलोजी का डिप्लोमा है। इनके माध्यम से विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकते हैं। PG. Diploma in Archival Studies एक साल का है। इसमें 30 सीट हैं। प्रवेश मैरिट के आधार पर मिलता है। एमफिल एक वर्षीय कोर्स है और 20 सीट हैं। प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। एएम हिस्ट्री दो साल का पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रवेश मैरिट के आधार पर दिया जाता है। विश्वविद्यालय के पास अपना समृद्ध पुस्तकालय है। प्राचीन, मध्ययुगीन, आधुनिक और भारतीय इतिहास पर शोध किया जा सकता है। जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है।

Published on:
13 Dec 2019 09:05 am
Also Read
View All
‘मैंने कई बार पूछा, लेकिन रूबी ने कुछ नहीं बताया’, पति को मारकर बाथरूम में दफन करने के मामले में क्या बोला मृतक का भाई

पति की हत्या कर जिस बाथरूम में दफनाया उसी में रोज नहाई ‘कातिल पत्नी’, 46 दिन तक पुलिस को किया गुमराह

खीर में नींद की गोलियां मिलाईं, फिर सोते समय पति की हत्या करके शव को बाथरूम में दफनाया; आगरा में महिला के कारनामे से पुलिस भी हैरान

आगरा में आज से बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान, जानें इस हफ्ते इन जिलों का मौसम

“भाजपा की ‘डूबती नाव’ से नेता भी परेशान? आगरा के BJP पार्षद के नाले में केक काटने वाले वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज”