आगरा

युवा आईएएस की इस कार्रवाई ने उड़ाये अधिकारियों के होश, 12 अधिकारियों पर लिया सबसे बड़ा एक्शन

तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन का वेतन काटा और पांच की वेतन वृद्धि रोकी गयी।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 7:09 PM IST
CDO Ravindra Kumar Mander
CDO Ravindra Kumar Mander

आगरा। युवा आईएएस आगरा के मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सख्त रुख अपनाते हुये बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अधिकारियों के होश उड़े हुये हैं। ये कार्रवाई जनपद के विकास खण्ड शमशाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, खेरागढ़ एवं सैंया में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत निर्माण कराये जा रहे शौचालयों की प्रगति की समीक्षा के दौरान की गई।

इसलिये हुई कार्रवाई
समीक्षा के दौरान इस योजना में रूचि न लेने एवं निर्धारित जीओं-टैंगिंग न किये जाने पर विकास खण्ड जगनेर के सहायक विकास अधिकारी गिरीश यादव की आगामी वेतन वृद्धि रोकने, विकास खण्ड जगनेर के खण्ड विकास अधिकारी एसपी सिंह की आगामी वेतन वृद्धि रोके जाने, विकास खण्ड जगनेर के ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल की 2 वेतन वृद्धि एवं वेतन काटे जाने, विकास खण्ड पिनाहट के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जगनेर अवनीश कुमार को विकास खंड जगनेर में संबंधित ग्राम पंचायतों में जीआें-टैंगिंग न करने के कारण 2 वेतन वृद्धि रोकते हुये आरोप-पत्र निर्गत करने के आदेश दिये गये हैं।

इन पर भी हुई कार्रवाई
इसके साथ ही विकास खण्ड जगनेर के ग्राम पंचायत अधिकारी हरीश चन्द्र शर्मा के आवंटित ग्राम पंचायतों में जीओ टेगिंग न करने के कारण सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान रोकने, विकास खण्ड बिचपुरी के खण्ड प्रेरक मनोज की स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के कार्यों में रूचि न लेने के कारण सेवा समाप्त करने, विकास खण्ड जैतपुरकला के ग्राम पंचायत अधिकारी बिजेन्द्र रायजादा का 3 दिवस का वेतन काटा गया है। विकास खण्ड अछनेरा के ग्राम विकास अधिकारी दिनेश बाबू की विकास खण्ड बाह में स्थानान्तरण एवं प्रतिकूल प्रविष्टि देने, एसबीएम आगरा के जिला समन्वयक दया शंकर की 20 दिन का मानदेय काटने, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम को शिथिल पर्यवेक्षण के कारण वेतन रोकने, विकास खण्ड फतेहाबाद के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी खंन्दौली के विनय कुमार को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

Published on: