आगरा

होली की आग के साथ दलितों पर पथराव के बाद फायरिंग, अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

होली के त्योहार पर भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले आगरा में दलितों पर पथराव और फायरिंग की गई।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 1:43 PM IST
Brahman and dalit
Brahman and dalit

आगरा। होली के त्योहार पर भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले आगरा के रोहता में होली उत्सव के दौरान दलितों पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, अम्बेडकर पार्क में लगी अम्बेडकर साहब की मूर्ति तोड़ दी गई। इससे दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर सीओ सदर उदयराज सिंह सर्किल की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस मामले में दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर रही है।

यहां का मामला
बताया गया है कि आगरा ग्वालियर रोड स्थित थाना सदर के कस्बा रोहता में होली के दिन ब्राह्मण समाज तथा दलित समाज के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों को गुरूवार रात साढ़े दस बजे होली से आग नहीं लेनी दी। इसके बाद उन्होंने जातिगत गाली गलौज कर दी। दलित समाज के लोग मौके से भाग गए। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार दोपहर को ब्राह्मण समाज के लोग फिर से दलित मोहल्ले में पहुंच गए। वहां पर उन्होने जातिगत शब्द बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। दोनो ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमे कई लोग लहुलुहान हो गए।


हुई फायरिंग
मामला इतना बिगड़ गया फायरिंग हो गई। एकाएक हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। महिलाए बच्चों को लेकर घरों में कैद हो गई। फायरिंग शुरू होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं शानिवार सुबह आठ बजे दलित लोगों को पता चला कि अम्बेडकर पार्क में रखी अम्बेडकर साहब की मूर्ति तोड दी है। इससे दलित लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। होली पर अम्बेडकर साहब की मूर्ति तोड़ जाने की खबर से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। सीओ सदर उदयराज सिंह सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।


हाईवे जाम करने का प्रयास
बसपा सहित कई पार्टियों के नेता पहुंच गए। दलित समाज के लोगों ने पुलिस के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने आगरा ग्वालियर हाइवे को जाम करने की कोशिश की। इससे पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने दलित समाज के लोगों को समझाया तथा ब्राहमण समाज के लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने अम्बेडकर साहब की नई मूर्ति मंगाई। इस पर दलित समाज के लोगों ने मूर्ति रखने का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले मूर्ति तोड़ने वाले लोगों की गिरफ्तारी होगी। इसके बाद ही मूर्ति रखी जाएगी। दलित समाज के लोगों ने थाना सदर में शीलेन्द्र पुत्र जालिम सिंह, सुनील पुत्र शीलेन्द्र, सन्दीप पुत्र शीलेन्द्र, देवेन्द्र पुत्र जालिम सिंह, शेखर पुत्र रज्जो, हरिओम पुत्र जगदीश सोनी चक्कीवाला, नवीन पुत्र गुड्डू, छोटू पुत्र रामहेत, मुकेश पुत्र धूरिया निवासी रोहता के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया है कि सभी के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। पार्क में अम्बेडकर साहब की नई मूर्ति रखी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक