आगरा

ताजमहल में रील्स बनाने को लेकर सुरक्षाकर्मी और महिला पर्यटक के बीच हाथापाई, जवान पर चलाई लात

Agra News: ताजमहल में रील बनाने के लिए सुरक्षाकर्मी और युवतियों के बीच हाथापाई हो गई। इसी क्रम में महिला ने जवान को धक्का दे दिया। जवाब में जवान ने भी युवती को धक्का दिया।

less than 1 minute read
Apr 06, 2024
Clash between security and female tourist on making reels in Taj Mahal

Agra News: आज आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां ताजमहल में रील बनाने को लेकर सुरक्षाकर्मी और कुछ युवतियों के बीच हाथापाई हो गई। दरअसल, आज रामबाग की 4 लड़कियों का एक ग्रुप ताजमहल घूमने पहुंचा था। सभी लड़कियां ताजमहल के अंदर मस्जिद के पास मोबाइल से रील बना रही थीं। इतने में एक सीआईएसएफ के जवान ने उन्हें रील बनाने से मना किया। इस पर महिला पर्यटक ने सुरक्षा में तैनात जवान को धक्का दे दिया। जवाब में जवान ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया और धक्का दे दिया जिससे वह नीचे गिर गई। महिला पर्यटक के साथ आई दूसरी युवतियों ने भी रोकने की कोशिश की लेकिन जवान और युवती के बीच विवाद होता रहा। बाद में गुस्साई महिला पर्यटक ने जवान को लात मार दी। पूर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जवान से हाथापाई होने पर ग्रुप की अन्य युवतियों ने अपनी साथी को बचाने की कोशिश की। जिस लड़की को जवान ने मारा वो नीचे गिर गई। उन्होंने कहा कि लड़की को कैसे मार रहे हो, इतने में लड़कियां कहने लगीं कि 112 पर फोन करो। सीआईएसएफ जवान से जिन लड़कियों की नोकझोंक हुई वे रामबाग की बताई जा रही हैं।

– आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Published on:
06 Apr 2024 09:57 pm
Also Read
View All