Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात पुलिस हिरासत में प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। लखनऊ के काकोरी थाना पुलिस ने जोड़े को नोएडा में दबिश देकर हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार, बीते 30 मार्च को काकोरी थाने में किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में गांव के ही एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप था। पुलिस ने नोएडा से दबिश देकर दोनों को पकड़ा था। इसके बाद लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में दोनों को उल्टियां होने लगीं। इससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन- फानन में प्रेमी जोड़े को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।