आगरा

सीएम योगी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे युवाओं में जोश, आगरा में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी शुरू

भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग आगरा में आयोजित होने जा रहा है। 6 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय भाजयुमो का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 14 सत्र में आयोजित होगा। युवा मोर्चा का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रदेश सहित कई दिग्गज युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2022, 1:45 PM IST
cm-yogi-adityanath-and-defense-minister-rajnath-singh-will-give-tips-to-the-youth-in-training-camp-of-bjym-at-agra.jpg
सीएम योगी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे युवाओं में जोश, आगरा में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी शुरू।

आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 6 से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को तैयार करेंगे। वहीं, तीन दिवसीय कार्यक्रम के किस सत्र में भाजपा के कौन-कौन से दिग्गज मौजूद रहेंगे, ये तय होना अभी बाकी है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत युवा मोर्चा का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व भी शामिल होगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी युवा मोर्चा ने समय मांगा है।

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी और शिवबीर भदौरिया ने एमजी रोड स्थित एक होटल में बताया कि इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी के साथ कई बड़े नेता पहुंचेगे। उनके साथ ही मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री भी सम्मिलित होंगे, जो प्रशिक्षण के बाद जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेंगे।

14 सत्र में होगा प्रशिक्षण वर्ग

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने बताया कि 14 सत्र में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होगा। वहीं इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय प्रभारी प्रशिक्षण विभाग मुरलीधर राव युवाओं में जोश भरेंगे। यह कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड बैंकट हॉल में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण वर्ग में ये विषय किए जाएंगे शामिल

वहीं, क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन का इतिहास, कार्य पद्धति, कार्यकर्ता का व्यक्तित्व कैसा होना चाहिए, नए भारत की नींव में युवाओं का योगदान के साथ अन्य विषय भी भी शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व जुटा हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक