आगरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तूफान पीड़ितों से मिलने पहुंचे आगरा, जानिए क्या है कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 मई की रात आगरा पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 6:51 AM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 मई की रात आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों से जनपद में आई आंधी, तूफान व वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा उपलब्ध करायी गई राहत आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा उन्हें अब तक वितरित की गई, राहत धनराशि व विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया।

आज करेंगे दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 मई को आगरा में आए तूफान की जानकारी लेने के बाद पीड़ितों का हाल जानने 4 मई को आगरा पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की, इसके साथ ही 5 मई को तूफान प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करने और घायलों से मिलने का कार्यक्रम तय किया। तूफान पीड़ितों से मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला हॉस्पिटल जाएंगे। यहां घायलों का हाज जानेंगे। इसके साथ ही खेरागढ़ में मृतक परिजनों से करेंगे मुलाकात करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद का भी करेंगे दौरा करने का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके बाद फतेहाबाद के शाहवेद गांव मे मीडिया से रूबरू होंगे।

मिले जनप्रतिनिधि
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से जन प्रतिनिधियों ने भी भेंट कर उन्हें तूफान से प्रभावित स्थिति से क्षेत्रवार अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल, प्रदेश के मंत्री पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य एसपी सिंह बघेल, विधायकगण राम प्रताप चैहान, जितेन्द्र वर्मा, महेश गोयल, रानी पक्षालिका सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, डॉ जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, जगन प्रसाद गर्ग, महापौर नवीन जैन तथा पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व श्याम भदौरिया आदि जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। अधिकारियों में आयुक्त के राममोहन राव, अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना विवाद, यहां जानिए पूरी कहानी

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक