आगरा

सीएम के औचक निरीक्षण का कार्यक्रम लीक, अधिकारी जुट गए व्यवस्थाएं पूरी करने में

मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण करने का बनाया था कार्यक्रम, हो गया लीक,कमिश्नर ने जारी किए हैं सतर्कता के निर्देश
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 11:39 AM IST
Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ

आगरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का औचक निरीक्षण आगरा सहित दो मंडल में होना है। इस औचक निरीक्षण का कार्यक्रम लीक हो गया लेकिन, अब निरीक्षण पूरी सतर्कता के साथ किया जाएगा। कमिश्नर ने इस संबंध में जिलाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हें। सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना अनुमति के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यालय को ना छोड़ें। वहीं सभी प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद की गई हैं।

26 से 30 अप्रैल के बीच आ सकते हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ 26 से 30 अप्रैल के बीच आ सकते हैं। सीएम आगरा के अलावा मंडल के तीन अन्य जिलों में भी जा सकते हैं। कमिश्नर के. राम मोहन राव ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना शुरू करे। नगरायुक्त का कहना है कि वे स्वयं और अपर नगरायुक्त विजय कुमार हर दिन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और नालों की सफाई की रिपोर्ट बनाई जा रही है।

छुटटी रद, बिना अनुमति के नहीं छोड़ेंगे कार्यालय
जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना विभागाध्यक्ष की अनुमति के छुट्टी पर नहीं जाएगा। एसडीएम तहसील मुख्यालय को छोड़कर शहर नहीं आएंगे। जिलास्तरीय अधिकारी से जिले से बाहर जाने की अनुमति ली जाएगी। कार्यालयों की सफाई का ध्यान रखा जाएगा। लंबित काम को तुरंत निपटाया जाए। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं सहित प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की उपलब्धता निश्चित की जाए। मिड डे मील का वितरण समय से किया जाए। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के लिए दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि पिछली बार जब योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे, तब उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज सहित कई स्थानों का दौरा किया था और कमियां पाए जाने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?