1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 दिन में 35 सभाएं करेंगे योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ राज्य में छह दिनों में 35 सभाएं और रोड शो करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 25 Apr 2018, 5:13 AM IST

Yogi Adityanath

बेंगलूरु. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ राज्य में छह दिनों में 35 सभाएं और रोड शो करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी दो चरणों में राज्य का दौरा करेंगे। योगी ३ मई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इसके बाद योगी ७ से १० मई तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भी योगी राज्य का कई बार दौरा कर चुके हैं।

27 को मेंगलूरु आएंगे राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 अप्रेल को मेंगलूरु का दौरा करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले पांच चरणों में राज्य का दौरा कर चुके राहुल का यह २७ मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद पहला दौरा होगा। दौरे के दौरान राहुल बंटवाल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वन मंत्री रमानाथ रई कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा राहुल जिला स्तरीय पार्टी नेताओं के सम्मेलन में भी भाग लेंगे। बाद में राहुल धर्मस्थल स्थित मंजुनाथ मंदिर का दर्शन करने भी जाएंगे। राहुल ने २० मार्च को तटवर्ती जिलों का दौरा किया था।

कांग्रेस का समर्थन करेंगे शरद

विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ को लेकर बातचीत नहीं बनने के बाद अब जनता दल (यू) के बागी गुट के नेता शरद यादव ने कांग्रेस को समर्थन देेन की घोषणा की है। शरद गुट कांग्रेस से उन ७-८ सीटों की मांग कर रहा था जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस हार गई थी लेकिन कांग्रेस ने शरद के प्रस्ताव के ठुकरा दिया।

शरद यादव ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि राज्य में कुछ सीटों पर उनके अगुवाई वाले गुट का प्रभाव है, लेकिन उन्होंने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। शरद गुट कांग्रेस का समर्थन करेगा। शरद ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लडऩे के लिए सीटों की साझेदारी की बात नहीं बन पाने के कारण चुनाव में भाजपा को हराने के लिए उनके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन करने के फैसले का समर्थन किया है।

शरद ने कहा कि कांग्रेस पर सीटों की साझेदारी के लिए दबाव बनाने के बजाय मौजूदा परिस्थतियों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना सार्थक है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक