आगरा

मोदी ने फेल कर दिया कांग्रेस, सपा और बसपा का ‘खेल’, आगरा में विपक्ष पर दहाड़े सीएम योगी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत यूपी की ताजनगरी आगरा में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर सियासी तीर चलाए।

3 min read
Apr 22, 2024

CM Yogi Statement in Agra: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने को लेकर उन्होंने सपा का घेराव किया। इसके अलावा बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मुख्तार का नाम लिए बिना सीएम ने कहा-आज कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको कह दो की वोट तो कमल के निशान पर जाएगा।

आगरा में तीसरी बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा

सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा में हाल में ही यह तीसरा दौरा है। इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ राजकुमार चाहर के समर्थन में वोट अपील कर चुके हैं। अब किरावली के लोगों को साधने के लिए यह जनसभा की गई है। सीएम ने आगे कहा, अयोध्या-काशी ने अपना लक्ष्य पा लिया। अब ब्रज भूमि की ही बारी है। एक तरफ कांग्रेस सपा बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए हमसे प्रमाण पूछते थे। राम-कृष्ण हुए ही नहीं ये भी कहते थे। जैसे इस सृष्टि के पहले कांग्रेस सपा बसपा ही हुए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 में फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ी भीड़।

500 साल बाद प्रकट हुए रामलला

मोदी जी के कारण इनका झूठ फेल हो गया और 500 साल बाद रामलला प्रकट हो गए। आगरा भी गंगाजल पी रहा है। हर घर नल की योजना भी लागू हो रही है। आपने भी भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक भी देखा था। एक तरफ कांग्रेस थी सपा बसपा थी। ये कहते थे कि क्या प्रमाण है कि, राम का जन्म हुआ था। इनके नेताओं का कहना था कि राम और श्रीकृष्ण तो हुए ही नहीं। ऐसा लग रहा था। सबसे पहले सपा, बसपा और कांग्रेस थी। रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। दूसरी ओर 500 सालों के बाद रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

विधायक बाबूलाल के बेटे के निर्दलीय नामांकन के बाद बदले समीकरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “आगरा में आपका एयरपोर्ट बन रहा है। आगरा में गंगा जल का सेवन कर रहा है और हर घर नल की योजना लागू हो रही है।” इस दौरान चर्चा यह भी रही कि भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे रामेश्वर के निर्दलीय नामांकन करने से आगरा में समीकरण बदले हैं। इन समीकरण को ठीक करने के लिए ही तीसरी बार यहां सीएम योगी की जनसभा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा विधायक के विरोध और रामेश्वर के लिए उठते समर्थन को शांत करने के लिए ही योगी पहुंच रहे हैं। सीएम योगी ने कहा विरासत का सम्मान है कि, काशी में विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और विरासत का ही सम्मान है कि, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान मिला है। विकास भी तेज गति से हो रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनों की कोई सानी नहीं हैं।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में सीएम योगी ने कहा “मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि लोगों के घर-घर जाएं और भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में वोट देने की अपील करें।” कार्यक्रम में एसपी सिंह बघेल, बेबी रानी मौर्या, रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित सभी विधायक मौजूद रहे।

आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Also Read
View All

अगली खबर