आगरा

पॉलीथिन पर चलेगा प्रशासन का डंडा, 12 जून से 19 जून तक चलेगा ये विशेष अभियान

कमिश्नर अनिल कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 5:40 PM IST
Commissioner Anil Kumar
Commissioner Anil Kumar

आगरा। कमिश्नर अनिल कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों एवं कर-करेत्तर सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुक्त ने नगर-निगम आगरा, फिरोजाबाद एवं मथुरा-बृन्दावन तथा मण्डल के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर व वार्डां की सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को नामित कर नगर-निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था का सप्ताह में दो बार सत्यापन के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश का अनुपालन न किये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि दो दिन के अंदर अनुपालन आख्या उन्हें प्रेषित की जाए।

Anil Kumar " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/08/_com2_4683204-m.jpg">

साफ सफाई के निर्देश
उन्होंने मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीवर व नालों की सफाई 30 जून तक हो जाए तथा उनका सत्यापन कार्य भी पूर्ण कर लिया जाए।12 जून से 19 जून 2019 तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। मण्डल के सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दिन में स्ट्रीट लाईट न जलने पाये। आयुक्त ने 50 लाख लागत से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर तथा आवास विकास परिषद के सम्बन्धित अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित होने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त निदेशक, कृषि को निर्देशित किया कि मण्डल में खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं व नहरों में पानी की स्थिति की रिपोर्ट उन्हें हर तीसरे दिन उपलब्ध कराएं।

गौशालाओं के लिये दिये ये निर्देश
बैठक में आयुक्त ने मण्डल में निर्मित किये जा रहे गौशालाओं का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं की जीयो टैगिंग, पशुओें की ईअर टैगिंग, लॉग बुक व चारे की व्यवस्था की जाए। उन्होंने पॉलिथीन प्रतिबन्ध हेतु किये गये कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि पालिथीन की होल-सेल दूकानों पर कार्रवाई कर उसका लाइसेन्स निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पॉलिथीन प्रतिबन्ध अभियान में व्यापार मण्डलों व एनजीओ से भी सहयोग लेने के निर्देश दिये।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आगरा रविन्द्र कुमार मांदड़, मथुरा राम नेवास, मैनपुरी कपिल सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह, नगर आयुक्त फिरोजाबाद विजय कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा, अपर जिलाधिकारी आगरा रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह सहित मण्डल के अन्य अपर जिलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?