परिवार के अन्य आठ सदस्यों के भी नमूने लिए गए हैं। जिला अस्पताल में नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
आगरा। ताजनगरी में coronavirus का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। कोरोनावायरस की संभावना पर इस मरीज को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं परिवार के अन्य आठ सदस्यों के भी नमूने लिए गए हैं। जिला अस्पताल में नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
दरअसल आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला हाल ही में इटली से हनीमून मनाकर लौटी थी। उसके पति के कर्नाटक में नमूने लिए गए हैं। कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर रेलवे हॉस्पीटल से महिला की डिटेल मांगी गई। रेलवे हॉस्पीटल ने इलाके में महिला के रहने की पुष्टि की तो जिला अस्पताल से तत्काल एंबुलेंस भेज कर महिला के नमूने लिए गए और फिलहाल एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
वहीं परिवार के अन्य आठ सदस्यों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इनके नमूने लेकर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भेज दिए गए हैं।
वर्जन
संदिग्धता के आधार पर महिला के नमूने लिए गए हैं। कोरोनावायरस की कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आई है। संभावना पर मरीज को इमरजेंसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। परिवार के आठ अन्य सदस्यों के भी नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
डॉ. मुकेश वत्स, सीएमओ